टीवी एक्टर धीरज धूपर ने ‘कुंडली भाग्य’ के बाद ‘झलक दिखला जा 10’ को अलविदा कह दिया है. 3 सितंबर को शुरू हुए डांस रियलिटी शो के 20 दिन भी नहीं हुए थे कि अभिनेता ने खुद को इससे बाहर कर लिया।

टेलीविजन का पॉपुलर सेलेब्स बेस्ड डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ 5 साल बाद पर्दे पर वापस लौटा है। वहीं, अपने फेवेरेट सेलेब्स को मंच पर थिरकता देख फैंस का बज भी काफी ज्यादा हाई है। इस शो में रुबीना दिलैक, फैजल शेख समेत कई सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं, इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो, टेलीविजन स्टार धीरज धूपर ने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है।
धीरज धूपर ने ‘झलक दिखला जा 10’ को कहा अलविदा
टेलीचक्कर की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर धीरज धूपर अब ‘झलक दिखला जा 10’ में नजर नहीं आएंगे। हेल्थ इश्यूज की वजह से धीरज ने शो को छोड़ने का फैसला किया है। इस हिसाब से धीरज केवल 3 सफ्ताह तक ही ‘झलक दिखला जा 10’ में नजर आ सके हैं। वहीं, इस खबर के वायरल होते ही धीरज के फैंस का दिल टूट गया है। एक्टर के फैंस ये मान रहे थे कि अपनी दमदार परफॉर्मेंस के दम पर धीरज ही शो के विजेता होंगे। लेकिन धीरज ने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है।
जजेस के दिलों पर राज करते हैं धीरज धूपर
धीरज धूपर ने शो ‘झलक दिखला जा 10’ में अपनी पहली ही परफॉर्मेंस से जजेस का दिल जीत लिया था। यही नहीं नोरा फतेही ने तो धीरज की तुलना बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान तक से कर दी थी। बताते चलें कि धीरज इन दिनों ‘झलक दिखला जा 10’ के साथ-साथ शो ‘शेरदिल शेरगिल’ पर भी काम कर रहे हैं, ये सीरियल जल्द ही टेलीविजन पर टेलीकास्ट होने वाला है। बता दें कि ‘शेरदिल शेरगिल’ के लिए धीरज धूपर ने ‘कुंडली भाग्य’ को छोड़ दिया था।
शो में नजर आ रहे ये सितारे
बता दें कि ‘झलक दिखला जा 10’ ने 5 साल बाद पर्दे पर वापसी की है। साथ ही इसमें रुबीना दिलैक , फैजल शेख, पारस कलनावत, नीति टेलर , गश्मीर महाजनी , शिल्पा शिंदे , अमृता खानविल्कर , जोरावर कालरा , गुंजन सिन्हा जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।