मौनी रॉय एक फैशनिस्टा हैं। दिवा वर्तमान में अपनी हालिया सफलता ब्रह्मास्त्र की सफलता के आधार पर है। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए दिवा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने बेहतरीन अभिनय का परचम लहरा चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। उन्होंने सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत और जबरदस्त एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। इस समय मौनी रॉय अपनी फैमिली के साथ मालदीव में खूब एन्जॉय कर रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर नजरें हटाना बेहद मुश्किल हैं।
इन फोटोज को मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वो ब्लू प्रिंटेड गाउन में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ड्रेस के साथ मैचिंग व्हाइट कलर की हाई हील्स कैरी हैं और अपने बालों को खुला रखा हैं। इसी के साथ उनका लाइट मेकअप भी उनपर काफी जच रहा है।
मौनी रॉय ने हाथ में बैग ले रखा हैं और वो कैमरे के सामने कातिल अदाओं के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। इसमें मौनी रॉय अपने दोस्तों के साथ सेल्फी ले रही हैं। आपको बता दें, मौनी की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं और वो आज एक बेहतरीन एक्ट्रेसेस मे से एक हैं।