आज की ताजा खबर उत्तर प्रदेश राज्य

कबड्‌डी खिलाड़ियों को स्टेडियम के टॉयलेट में दिया गया लंच,खाने के लिए परोसा गया कच्चा चावल,वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियो को किया सस्पेंड!

सहारनपुर के स्टेडियम में खिलाड़ियों का खाना टॉयलेट में रखे जाने का मामला गर्माया हुआ है. इसका वीडियो सामने आने के बाद क्रीड़ा अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं मामले की जांच की जा रही है.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में डॉ. भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को टॉयलेट के अंदर बना खाना खाने के लिए मजबूर हुए. इसका वीडियो वायरल होने के बाद सहारनपुर के क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी है.

दरअसल, सहारनपुर के डॉ. भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर (बालिका) कबड्डी प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन किया गया. राज्य स्तर की यह कबड्डी प्रतियोगिता 16 सितम्बर से 18 सितम्बर तक चली, जिसमें 17 टीमों ने हिस्सा लिया. यानी करीब 200 से अधिक लोगों की टीम आई हुई थी. इन लोगों का खाना टॉयलेट में बनवाया गया. खिलाड़ियों को टॉयलेट में खाना बनाकर खिलाया गया और कच्चे चावल परोसे गए. इस पर क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना का कहना था कि जब खाना बनाया गया तो हलवाई के चावल खराब आ गए थे, उस चावल को फिंकवा दिया गया और दोबारा चावल बनवाया गया.

हालांकि टॉयलेट में खाना बनवाने पर क्रीड़ाधिकारी ने अपनी अलग दलील दी. क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने कहा कि बारिश के कारण स्विमिंग पुल के बराबर में चेंजिंग रूम में खाने का सामान रखा गया था, क्योंकि स्टेडियम में चारों तरफ़ निर्माण कार्य चल रहा है, इस वजह से हमने स्विमिंग पुल के चेंजिंग रूम में खाना बनाने का इंतजाम किया था, जबकि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे खाना टॉयलेट में बन रहा है.

वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र को जांच कर रिर्पोट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के मोबाईल नम्बर पर इस मामले में बात की जाए और सबूत लेकर रिपोर्ट पेश की जाए. इस बीच सहारनपुर के क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सहारनपुर में आयोजित बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाडियों को खराब भोजन परोसने एवं टॉयलेट का उपयोग किचन के रूप में करने के मामले में खेल निदेशालय द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.