ब्यूटी लाइफस्‍टाइल

फेस्टिव सीजन में दिखना है खूबसूरत तो अपनाएं ये खास टिप्स

फेस्टिव सीजन में ग्लोइंग त्वचा के लिए आप कई तरह के टिप्स फॉलो कर सकते हैं. ये टिप्स आपकी त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने का काम करेंगे. आइए जानें कौन से स्किनकेयर टिप्स फॉलो कर सकते हैं.

फेस्टिव सीजन में अधिकतर महिलाएं सजती संवरती हैं. ऐसे में निखरी त्वचा के लिए बहुत सी महिलाएं पार्लर भी जाती है. लेकिन अगर आप पहले से त्वचा का ध्यान रखें तो आपको घंटों पार्लर में बिताने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए आप कौन से टिप्स फॉलो कर सकते हैं आइए जानें. 

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें –

बाहर जाते समय हमेशा सनस्क्रीन लगाएं. ये आपको सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने का काम करती है. बाहर जाने के कारण कई बार त्वचा पर टैन जमा हो जाता है. ऐसे में सनस्क्रीन आपको टैन से बचाने का काम करती है.

स्क्रबिंग करें –

त्वचा पर नियमित रूप से स्क्रबिंग करें. कई बार त्वचा पर धूल और गंदगी जमा होने के कारण रोम छिद्र बंद हो जाते हैं. इस कारण कील-मुंहासे की समस्या का सामना करना पड़ता है. स्क्रब रोमछिद्रों को साफ करने में मदद करता है. ऐसे में घर के बने स्क्रब का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

हेल्दी डाइट –

त्वचा को गहराई से पोषण देने के लिए हेल्दी डाइट लें. ऐसे फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं जो विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हों. आप डाइट में हरी सब्जियों, दही और मौसमी फलों को शामिल कर सकते हैं.

रात को सोने से पहले चेहरे के माइल्ड फेस वॉश से क्लीन करें. इसके बाद त्वचा के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें. ये आपकी त्वचा पर जमी गंदगी को दूर करने में मदद करता है. बिना फेस वॉश किए सो जाने पर त्वचा संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.