आज की ताजा खबर महाराष्ट्र राज्य

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को HC से झटका,हाईकोर्ट ने बंगले में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का दिया आदेश,10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया! 

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बंबई उच्च न्यायालय ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के मुंबई स्थित बंगले में किए गए अवैध निर्माण को दो सप्ताह के भीतर गिराने का आदेश.

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बंबई उच्च न्यायालय ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के मुंबई स्थित बंगले में किए गए अवैध निर्माण को दो सप्ताह के भीतर गिराने का मंगलवार को निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि निर्माण में ‘फ्लोर स्पेस इंडेक्स’ (एसएसआई) और ‘कोस्टल रेगुलेशन ज़ोन’ (सीआरजेड) नियमों का उल्लंघन किया गया है।

राणे के बंगले में अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत आने के बाद बीएमसी अधिकारियों ने पिछले महीने इस बंगले का मुआयना किया था। 4 मार्च 2022 को पालिका ने राणे परिवार को नोटिस भेज कर अवैध निर्माण को लेकर सवाल किए थे। इसके जवाब में राणे परिवार ने अपने वकील के माध्यम से निर्माण को अधिकृत होने का दावा किया था। लेकिन बीएमसी ने उस दावे को स्वीकार नहीं किया।

BMC ने अपने नोटिस में कहा है कि यह उनका आखिरी नोटिस है, इसके बाद बंगले में हुए अवैध निर्माण को सीधे तोड़ा जाएगा।

नारायण राणे ने यह दी थी सफाई

मंत्री नारायण राणे ने बीएमसी के नोटिस पर पिछले दिनों सफाई देते हुए कहा था कि, साल 1991 के विकास नियंत्रण नियमों के अनुसार, 17 सितंबर 2009 को मेरे इस घर को एक प्रसिद्ध आर्किटेक्ट द्वारा पूरा किया गया था। एक इंच भी इमारत का अवैध नहीं है।

RTI एक्टिविस्ट की शिकायत पर हो रही कार्रवाई

बीएमसी की कार्रवाई सूचना के अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता संतोष दौंडकर की शिकायत के बाद की जा रही है। एक्टिविस्ट ने आरोप लगाया है कि बीएमसी ने बंगले के अवैध निर्माण के संबंध में उनकी पिछली शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। दौंडकर ने कहा कि कोस्टल कानूनों (सीआरजेड) का उल्लंघन कर इस बंगले का निर्माण करवाया गया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बंगला समुद्र के 50 मीटर के दायरे में बनाया गया है जो सीआरजेड नियमों का सबसे बड़ा उल्लंघन है।

संतोष दौंडकर ने कहा,’मैं 2017 से इस बंगले के खिलाफ शिकायत कर रहा हूं, लेकिन पिछले चार साल में बीएमसी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अब उम्मीद है कि अब इस पर बीएमसी सीरियस होकर कार्रवाई करेगी।”

उद्धव ठाकरे के खिलाफ लगातार हमलावर रहा है राणे परिवार

नारायण राणे और उनका पूरा परिवार पिछले कई सालों से सीएम उद्धव ठाकरे और शिवसेना के खिलाफ हमलावर रहा है। CM को लेकर अपशब्द कहने के आरोप में राणे को एक दिन की जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। इसके आलवा केंद्रीय मंत्री राणे ने संजय राउत के खिलाफ भी हमला बोला था। ऐसे में इसे बीजेपी एक जवाबी कार्रवाई बता रही है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.