घाटी में सिनेमा हॉल तीन दशकों के बाद फिर से खुल रहे हैं. 1989-90 में आतंकवादियों द्वारा धमकियों और हमलों की वजह से थिएटर मालिकों ने घाटी में सिनेमा हॉल बंद कर दिए थे.

अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के शोपियां व पुलवामा में सिनेमाघरों की शुरुआत की जाएगी। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को इन दोनों मल्टीप्लेक्स का लोकार्पण कर दिया है। हालांकि, ‘श्रद्धा’ की वजह से इन सिनेमाघरों का व्यावसायिक संचालन अगले सप्ताह से शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। यानी, अगले हफ्ते शोपियां व पुलवामा के लोग बड़े पर्दे पर सिनेमा का आनंद ले पाएंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 32 साल बाद खुलने जा रहे सिनेमाघरों में आमिर खान की फिल्म की स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स में कुल 520 सीटों की क्षमता वाले तीन फिल्म थियेटर हैं. स्ट्रीट फूड को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में एक ‘फूड कोर्ट’ भी बनाया गया है. आईनॉक्स द्वारा संचालित मल्टीप्लेक्स का निर्धारित उद्घाटन ऐसे समय किया जा रहा है, जब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को पुलवामा और शोपियां जिलों में एक-एक बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया था. सिन्हा ने इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए पुलवामा में कहा था, ‘हम जल्द ही जम्मू-कश्मीर के हर जिले में ऐसे बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल बनाएंगे.’ उन्होंने कहा था कि अनंतनाग, श्रीनगर, बांदीपुरा, गांदेरबल, डोडा, राजौरी, पुंछ, किश्तवाड़ और रियासी में जल्द ही सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया जाएगा.
आरआरआर बनी घाटी में प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म
बता दें कि लोकार्पण के बाद सभी आयु वर्ग के लोगों ने पुलवामा और एमसी शोपियां में नए सिनेमाहॉल का दौरा किया। इस दौरान, सभी को भाग मिल्खा भाग, आरआरआर, स्वदेस और बोस: द फॉरगॉटन हीरो के ट्रेलर दिखाए गए। साथ ही छात्रों के लिए एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर की स्क्रीनिंग भी आयोजित कराई गई। यानी तीन दशक बाद कश्मीर में स्क्रीनिंग पाने वाली पहली फिल्म आरआरआर है। वहीं, श्रीनगर में मल्टीप्लेक्स मंगलवार से आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की विशेष स्क्रीनिंग के साथ शुरू होंगे।
अभी तक जम्मू-कश्मीर में क्यों नहीं थे सिनेमाघर?
आंतकियों की धमकी और हमलों के कारण आज से 32 साल पहले 19 सिनेमाहॉल को एक के बाद एक बंद कर दिया गया था। हालांकि, 1999 में फारूक सरकार ने रीगल, नीलम व ब्रॉडवे को खोलने की कोशिश की, लेकिन सितंबर महीने में रीगल पर ग्रेनेड हमला हुआ। जिसके बाद रीगल पर ताला लग गया और बड़े पर्दे पर फिल्में देखने के लिए कश्मीर की आवाम को 300 किमी का सफर तय कर जम्मू या फिर किसी अन्य स्थान पर जाना पड़ा।
कैसा होगा घाटी का पहला मल्टीप्लेक्स?
कश्मीर घाटी का पहला मल्टीप्लेक्स इनोक्स श्रीनगर में बनकर तैयार है। इसकी क्षमता 520 सीट की है। इसमें तीन आडिटोरियम होंगे। सूत्रों का कहना है कि 20 सितंबर को उप राज्यपाल इसका उद्घाटन कर सकते हैं। इसके शुरू होने से दर्शक बड़े पर्दे पर सिनेमा देखने का आनंद उठा सकेंगे।