करीना ने अपने प्रशंसकों को अपने रविवार के मूड की एक झलक दी। वह अपने पति सैफ अली खान की एक तस्वीर साझा करने के लिए इंस्टाग्राम पर गईं, जिसमें उन्हें कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है क्योंकि वे अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ बांद्रा के एक रेस्तरां में गए थे।

करीना कपूर खान बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वो एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी छाई रहती हैं। एक्ट्रेस का अंदाज फैंस को पसंद आता है। हाल ही में करीना कपूर खान को स्पॉट किया गया जहां वो बारिश के मजे लेती हुई नजर आई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
एक्ट्रेस ने बालों की पोनी बनाई हुई है और ब्लैक कलर के गॉग्लस लगा रखे हैं। इसी के साथ उन्होंने फ्लैट पहन रखी हैं। बेबो ने हाथ में चाय का ग्लास ले रखा है और वो मौजम का आनंद ले रही हैं। जैसे ही पैपराजी की नजर एक्ट्रेस पर पड़ती हैं वो हैलो करते हुए कार में बैठकर निकल जाती हैं।
करीना के वीडियो को देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन की बात करें तो एक यूजर ने लिखा ‘वाह क्या सीन है’। वहीं कई यूजर्स ने उनके रॉयल लुक की तारीफ की। हजारों फैंस है जो करीना के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें, करीना की फैन फॉलोइंग काफी शानदार हैं और वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।
बेबो बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं और उन्होंने सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल हीं में वो आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आई। वो काफी लंबे समय बाद इस फिल्म में नजर आई। कहा जा रहा है कि वो ‘वीरे दी वेडिंग-2’ में दिखाई देंगी लेकिन अभी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।