हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु मुंबई में एक सैलून के बाहर स्पॉट की गईं। इस दौरान उनके मैटरनिटी लुक ने हमारा ध्यान खींच लिया। आइए आपको दिखाते हैं।

बिपाशा बसु मां बनने जा रही हैं। वो इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने मां बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। इस खबर के बाद फैंस में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है और फैंस जल्द ही उनके मां बनने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को सैलून के बाहर देखा गया। इस दौरान वो कूल लुक में नजर आई जिनका वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है।
सैलून के बाहर दिखीं बिपाशा बसु
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, वो सैलून के बाहर नजर आ रही हैं और उन्होंने ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हैं और व्हाइट शर्ग डाल रखा है और बालों को खुला रखा है। इसी के साथ व्हाइट शूज पहने हैं। वहीं जैसे ही पैपराजी ने उन्हें देखा तो उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए। इस दौरान उनका बेबी बंप भी नजर आया। बेबी बंप को देखकर फैंस ने रिएक्शन दिए। हजारों यूजर्स ने उन्हें देखकर प्यार लुटाया और हार्ट वाली इमोजी शेयर की।
बिपाशा बसु पर फैंस ने लुटाया प्यार
कुछ दिन पहले एक्ट्रेस की गोद भराई हुई थी जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वीडियो में वो कुछ रस्में निभाते हुए देखी गई थी। वीडियो में उनके परिवार के लोग बिपाशा की आरती करते नजर आए थे। इस दौरान एक्ट्रेस ने गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। मां में सिंदूर, माथ पर बिंदी, नेकलेस और हाथों में भरी-भरी चूड़ियां भी दिख रही थी जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लगी।