आज की ताजा खबर पश्चिम बंगाल राज्य

‘कैमरा निकॉन और कवर कैनन का’,PM नरेंद्र मोदी को ट्रोल करके बुरे फंसे TMC नेता जवाहर, भाजपा ने यूं ली चुटकी

बीजेपी के एक नेता सुकांत मजूमदार ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को घेर लिया. जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद को पीएम मोदी पर किया गया अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा.

पीएम मोदी की हर गतिविधि पर विपक्ष बारीक नजर रखता है, उनकी हर एक गलती को मीडिया द्वारा नजरअंदाज किए जानेपर भी सवाल उठाए जाते हैं. इसी कड़ी में विपक्ष ने पीएम को एक बार फिर घेरने की कोशिश की लेकिन इस बार उनका दांव उल्टा पड़ गया. दरअसल पीएम मोदी जब अपने जन्मदिन के मौके पर नामीबिया से लाए चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ रहे थे, तो उन्होंने इस मौके अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की. फोटोग्राफी और प्रकृति के प्रति अपनी दिलचस्पी को पीएम कई मौकों पर बता भी चुके हैं, ऐसे में वह इस मौके को चूकना नहीं चाहते थे.

दरअसल, पीएम मोदी जिस कैमरे से फोटोग्राफी कर रहे थे. उसको लेकर विपक्ष ने दावा किया कि कैमरा ‘निकॉन’ का कवर ‘कैनन’ का लगा हुआ है. तृणमूल कांग्रेस के सांसद जवाहर सरकार ने पीएम का मजाक उड़ाते हुए उनकी एक मॉर्फ्ड फोटो (एडिटेड) शेयर की. उन्होंने फोटो के साथ ट्विटर पर लिखा, ‘सभी आंकड़ों पर ढक्कन रखना एक बात है. लेकिन कैमरे के लेंस पर कवर रखना सरासर दूरदृष्टि है.’ तृणमूल कांग्रेस के सांसद की मॉर्फ्ड फोटो पर वार करने से बीजेपी भी पीछे नहीं रही.

टीएमसी ने शेयर की पीएम की एडिटेड फोटो

जैसे ही टीएमसी नेता ये पीएम मोदी की एडिटेड फोटो शेयर की. वैसे ही बीजेपी के एक नेता सुकांत मजूमदार ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को घेर लिया. उन्होंने बताया कि टीएमसी नेता द्वारा शेयर की गई पीएम मोदी की तस्वीर में ‘कैनन’ कवर वाला ‘निकॉन’ कैमरा दिखाई दे रहा है. सुकांत मजूमदार ने भी ट्विटर पर लिखा, ‘TMC के राज्यसभा सांसद कैनन कवर के साथ निकॉन कैमरे की एक एडिटेड फोटो शेयर कर रहे हैं. फेक प्रोपेगेंडा फैलाने की इतनी बुरी कोशिश हुई है.’

BJP ने ममता बनर्जी को घेरा

उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए आगे लिखा, ‘ममता बनर्जी…किसी बेहतर व्यक्ति को हायर करें, जिसके पास कम से कम कॉमन सेंस तो हो.’ मजूमदार के पलटवार के तुरंत बाद टीएमसी सांसद जवाहर सरकार ने अपना ट्वीट हटा लिया. बता दें कि नामीबिया से एक स्पेशल फ्लाइट से शनिवार सुबह 8 चीते भारत पहुंचे. इनमें से तीन को पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा. जबकि बाकी पांच को अन्य नेताओं द्वारा छोड़ा गया.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.