आज की ताजा खबर देश

नरेंद्र मोदी को जन्मदिन से पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दी शुभकामनाएं

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि युद्ध की परिस्थितियों में यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में मदद करने के लिए मैं आपका और यूक्रेन का आभार व्यक्त करना चाहूंगा।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर, शनिवार को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं इससे एक दिन पहले शुक्रवार को उन्होंने उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन की शिखर बैठक में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। बता दें कि पुतिन ने पीएम मोदी के जन्मदिन की जानकारी होते हुए भी उन्हें शुभकामनाएं नहीं दी। हालांकि इसके पीछे उन्होंने कारण भी बताया।

पीएम मोदी को शुभकामनाएं नहीं देने को लेकर व्लादिमीर पुतिन ने इसके पीछे का कारण भी बताया। दरअसल पीएम मोदी के साथ बातचीत में पुतिन ने उनसे कहा, “मैं भारत को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मुझे यह भी पता है कि कल, मेरे प्यारे दोस्त, आप अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। लेकिन रूसी परंपरा के अनुसार, हम कभी भी एडवांस में बधाई नहीं देते हैं। इसलिए, मैं अभी ऐसा नहीं कर सकता।

पुतिन ने कहा, ‘‘मैं भारत को शुभकामनाएं देना चाहूंगा. मुझे पता है कि कल मेरे प्यारे दोस्त, आप अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं. रूसी परंपरा के तहत हम कभी भी अग्रिम बधाई नहीं देते हैं. इसलिए मैं अभी ऐसा नहीं कर सकता.” रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, ‘‘लेकिन मैं चाहता हूं कि आप यह जान लें कि हम इस बारे में जानते हैं…और हम आपको शुभकामनाएं देते हैं। हम मित्र राष्ट्र भारत को शुभकामनाएं देते हैं और हम आपके नेतृत्व में भारत की समृद्धि की कामना करते हैं.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल जन्मदिन है. अपने जन्मदिन के अवसर पर वे चार महत्वपूर्व मुद्दों पर स्पीच देंगे. इन मुद्दों में वन्यजीव और पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, कौशल और युवा विकास और अगली पीढ़ी के इंफ्रा जैसे मुद्दे शामिल हैं. सबसे पहले वह चीतों के भारत आने के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

फिर वह मध्यप्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों के सम्मेलन में बोलेंगे. इस कार्यक्रम के बाद वे विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आईटीआई के छात्रों के पहले दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में करीब 40 लाख छात्र शामिल होंगे. फिर शाम को वह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय रसद नीति का शुभारंभ करेंगे और इस अवसर पर बोलेंगे.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.