न्यूजीलैंड ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए स्क्वॉड की घोषणा कर दी गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाने वाले संजू सैमसन के लिए खुशखबरी है, उन्हें टीम का कप्तान चुना गया है।

एशिया कप और टी20 विश्व कप स्क्वाड के लिए अनदेखी करने के बाद बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड ए टीम के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए विकेटीकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया .बीसीसीआई ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड ए टीम के भारत दौरे पर होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए सैमसन की अगुवाई में 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है.
22 सितंबर से शुरू हो रही इस सीरीज के सभी मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने हैं। पहला मैच 22, दूसरा मैच 25 और तीसरा मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा। इंडिया ए में पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड़, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर और संजू सैमसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
इंडिया ए स्क्वॉड
पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पटिदार, संजू सैमसन (कप्तान), केएस भरत, कुलदीप यादव, शाहबाज नदीम, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, नवदीप सैनी, राज अंगद बावा।