आज की ताजा खबर क्रिकेट खेल

युजवेंद्र चहल ने धनश्री संग शेयर कि रोमेंटिक तस्वीरें,विवादों पर लगाया‍ विराम

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के बीच झगड़े की खबरों ने बीते दिनों खूब तूल पकड़ा था. इस पूरे मुद्दे पर कपल की तरफ से सफाई भी दी गई थी. माना जा रहा है कि अब चहल-धनश्री के बीच सबकुछ ठीक है.

धनश्री वर्मा से विवाद की खबरों के बीच गुरुवार को भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने पत्‍नी के सा‍थ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. युजी ने उन तमाम कयासों को विराम लगाने का प्रयास किया जिसमें कहा जा रहा था कि पति-पत्‍नी अब एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं. चहल ने पत्‍नी के साथ बॉलीवुड के सांग लैला पर एक वीडियो शेयर किया. इस एडिटिड वीडियो में चहल और धनश्री के वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई तस्‍वीरों काे एक साथ दिखाया गया है. युजी ने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो पोस्‍ट के साथ कैप्‍शन में लिखा, “मॉय स्‍ट्रांगेस्‍ट वूमेन इस मॉय स्‍ट्रेंथ।” चहल कहना चाह रहे हैं कि पत्‍नी ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी साल 2020 में हुई थी. इसी वर्ष दोनों ने सगाई कर अपने रिश्‍ते को जगजाहिर किया था. धनश्री डॉक्‍टर हैं लेकिन पेश के रूप में उन्‍होंने कोरियोग्राफी को चुना हैं. इंस्‍टाग्राम और यू-ट्यूब पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. करीब एक महीने पहले पति-पत्‍नी के बीच विवाद की खबरों ने उस वक्‍त जोर पकड़ा था जब धनश्री ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम हैंडल की प्रोफाइल से युजवेंद्र चहल का नाम हटा दिया था. इसके तुरंत बाद चहल ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट किया था, जिसमें कहा गया था कि वो नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. 

मीडिया में कयास लगाए जानें लगे कि पति-पत्‍नी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. इसके बाद चहल और धनश्री दोनों की तरफ से ही एक ही पोस्‍ट को शेयर करते हुए खबरों पर सफाई दी गई थी. एशिया कप के दौरान कप्‍तान रोहित शर्मा ने इस पूरे मुद्दे पर गलत खबरें प्रकाशित करने को लेकर पत्रकारों की क्‍लास भी लगाई थी.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.