आज की ताजा खबर केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली

दिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन,1 अक्टूबर से लागू होगी योजना,जानिए आवेदन का तरीका

दिल्ली में एक अक्टूबर से केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को बिजली पर सब्सिडी मिलेगी, जो इसके लिए बकायदा आवेदन कर सब्सिडी की मांग करेंगे.

दिल्ली में पिछले कई सालों से नागरिकों को बिजली बिल पर सब्सिडी मिल रही है. हालांकि, अब दिल्ली सरकार ने स्वैच्छिक सब्सिडी योजना की घोषणा की है.जिसके तहत, दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि अगर कोई नागरिक चाहे तो बिजली बिल पर सब्सिडी छोड़ भी सकता है. और सिर्फ उन्हीं लोगों को सब्सिडी मिलेगी जो इसके लिए आवेदन करेंगे. 

1 अक्टूबर 2022 से यह योजना लागू होगी और दिल्ली उपभोक्ताओं के बिजली बिलों पर सब्सिडी खुद-ब-खुद नहीं लगेगी. अगर आपने सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किया तो आपको बिजली का बिल पूरा भरना होगा. हिंदुस्तान के हवाले से बताया गया है कि दिल्ली उपभोक्ताओं को 400 यूनिट बिजली की मासिक खपत पर दिल्ली सरकार द्वारा दी जाने वाली बिजली सब्सिडी को चुनने या उससे बाहर निकलने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प दिए जाएंगे. 

सब्सिडी लेने के लिए कैसे करें आवेदन

पहला तरीकाः फॉर्म भरकर (ऑफलाइन)

  • दिल्ली सरकार अगले महीने बिजली बिल के साथ एक फॉर्म भी देगी.
  • सब्सिडी लेने के लिए यह फॉर्म भरना पड़ेगा.
  • फॉर्म भरकर बिजली बिल के सेंटर पर जमा करवाना होगा.
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज मिलेगा कि आपकी सब्सिडी जारी रहेगी.

दूसरा तरीकाः मोबाइल से (ऑनलाइन)

  • दिल्ली सरकार ने मोबाइल 7011311111 जारी किया है. इस नंबर पर मिस कॉल करें.
  • इस नंबर को मोबाइल नंबर में सेव कर वाट्सएप पर HI लिखकर भेजें.
  • ऐसा करने के बाद एक एसएमएस आएगा, जिसमें एक लिंक होगा.
  • लिंक पर क्लिक करते ही फॉर्म खुल जाएगा. फॉर्म भरकर इसे भेज दें.
  • आवेदन करने 3 दिन बाद सब्सिडी जारी रहने की जानकारी मोबाइल पर मैसेज या ईमेल के माध्यम से दी जाएगी.

इन बातों का भी रखें ख्याल

  • अक्बूटर महीने से उन्हीं को सब्सिडी मिलेगी जो आवेदन करेंगे.
  • सब्सिडी जारी रहने के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं.
  • अगर सब्सिडी नहीं लेना चाहते हैं तो कुछ भी करने की जरुरत नहीं है.
  • जो लोग नवंबर महीने में आवेदन करेंगे उनको पिछले महीने तक पूरा बिल भरना पड़ेगा.
Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.