बॉलीवुड मनोरंजन

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के बाल ठीक करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उनका हाथ हटा दिया!!

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के बाल ठीक करने की कोशिश की। आगे उन्होंने यही किया।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है। दोनों ही इस वक्त लाइमलाइट में हैं। आलिया और रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें दोनों अयान मुखर्जी से मिलकर लौटते रहे हैं। इस बीच आळिया रणबीर के बाल ठीक करने लगती हैं और रणबीर अपना सिर पीछे हटाकर उन्हें ऐसा नहीं करने दे रहे। इस वीडियो पर लोगों के मिले-जुले रिऐक्शंस हैं। कुछ लोग दोनों की केमिस्ट्री को क्यूट बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग ट्रोलिंग भी कर रहे हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी ऑनलाइन से ज्यादा ऑफलाइन पसंद की जाती है। आलिया प्रेग्नेंट हैं और रणबीर अक्सर उनकी केयर करते दिख जाते हैं। रीसेंट वायरल वीडियो में इसका उलटा हुआ। आलिया रणबीर के बाल संवारने की कोशिश कर रही थीं हालांकि रणबीर पीछे होते दिखे। उन्होंने खुद बाल ठीक करने शुरू कर दिए। इस बात पर कुछ लोगों ने ट्रोलिंग की है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, हाथ भी नहीं लगाने दे रहा। वहीं एक और ने लिखा है, रणवीर सिंह से कुछ सीखो। एक यूजर ने लिखा है, ऐसा लगता है कि वह उससे प्यार नहीं करता। वहीं कुछ कमेंट्स हैं कि लड़के लड़कियों को अपने बाल नहीं छूने देते।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। बीते अप्रैल दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। रणबीर-आलिया की शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। दोनों की रणबीर के मुंबई अपार्टमेंट में हुई थी। आलिया भट्ट रणबीर के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले कई बार उन्हें अपना क्रश बता चुकी थीं। फाइनली ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच डेटिंग शुरू हुई।

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.