बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने मुंबई में सिद्धार्थ निगम और अभिषेक निगम के बर्थडे बैश में स्टाइलिश एंट्री करते हुए सारी लाइमलाइट चुरा ली।

‘बिग बॉस 13’ में क्यूटनेस की वजह से मशहूर हुईं शहनाज गिल को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस आज लाखों फैंस की जान बन चुकी हैं। पहले शहनाज सिर्फ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर थीं लेकिन अब वह बी-टाउन में भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वह लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ रही हैं और अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। हर दिन शहनाज सोशल मीडिया पर अलग अंदाज से चर्चा में आ जाती हैं। इस बीच शहनाज सिद्धार्थ निगम के बर्थडे में शिरकत करने पहुंची और उनका यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
वीडियो को देख यह साफ है कि शहनाज अपने सह-कलाकार सिद्धार्थ निगम के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए आई थी। इस दौरान वह डेनिम जैकेट और मैचिंग जींस में नजर आईं। शहनाज मिडिल पार्टिंग के साथ अपने बालों को स्ट्रैट रखा जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वीडियो में शहनाज बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप और क्यूटनेस से एक्ट्रेस फैंस का दिल जीत रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल सलमान खान की आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का टाइटल अब बदल गया है। इस फिल्म में वह पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू और आयुष शर्मा जैसे स्टार्स के साथ दिखाई देंगी। बिग बॉस 13 के बाद शहनाज कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। वह दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘होंसला रख’ में भी नजर आई थीं। यह पहली बार नहीं है जब शहनाज स्टाइलिश लुक से चर्चा में हैं। वह हर बार अलग -अलग स्टाइलिश लुक से फैंस को इम्प्रेस कर देती है।