देश में कोरोना वायरस के मामलों में आज फिर इजाफा देखने को मिला है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5108 नए मामले सामने आए, जबकि इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5675 रही.

कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है. भारत में आज यानी बुधवार को कोरोना वायरस के 5 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं. हालांकि, इस खतरनाक वायरस से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 5600 से अधिक है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को बीते 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 5108 नए मामले सामने आए, जबकि इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5675 रही.
बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 5,108 नए केस आने से कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,45,10,057 हो गई है, जबकि एक्टिव केसों की संख्या अब भी 50 हजार से नीचे 45,749 पर है. बीते 24 घंटे में कोविड से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 19 है, जिनमें से 12 मौतें केरल सरकार द्वारा अपडेट की गई हैं. इस तरह से देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 52,82,16 है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुल मामलों में एक्टिव केसों की संख्या .10 फीसदी है, जबकि देश में कोरोना की रिकवरी रेट 98.71 फीसदी हो गई है. वहीं, डेली पॉजिटिविटी दर 1.44 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.70 प्रतिशत दर्ज की गई है. संक्रमण के अब तक 89.02 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 3,55,231 टेस्ट किए गए.
मंगलवार को कम आए थे नए केस
बता दें कि कोरोना की रफ्तार इसलिए भी डराने वाली है, क्योंकि बीते कुछ दिनों से रोजाना लगातार 5 हजार से नीचे नए केस सामने आ रहे थे. मंगलवार को कोरोा वायरस के 4369 नए केस दर्ज किए गए थे और इस संक्रमण से 20 लोगों की मौत हुई थी. वहीं, उससे एक दिन पहले सोमवार को भी कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी.
कब कितने लाख दर्ज किए गए देश में कोरोना केस
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. कोरोना के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को कोरोना वायरस के ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. वहीं, इस साल 25 जनवरी को कोरोना के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे.