बेगूसराय की घटना पर एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

बेगूसराय की घटना पर एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। हमारी पेट्रोलिंग टीम अपराधियों को नहीं रोक पाई या चेकिंग नहीं कर सकी। इस संबंध में 7 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि बेगूसराय में मंगलवार शाम 5 बजे अपराधियों ने गोली चलाई। 10 लोगों को गोली लगी, इसमें 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई। सूचना के बाद रात भर चेकिंग की गई। आसपास के ज़िलों को अलर्ट कर दिया गया है। एक अलग जांच दल ने CCTV फुटेज एकत्र किए, जिसमें अपराधी दिख रहे हैं।
युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
जानकारी के मुताबिक नेशनल हाइवे 28 पर सरेआम मोटर साइकिल से जा रहे इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और कुल 10 लोगों को भून डाला, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है. अबतक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बोला नीतीश कुमार पर हमला
इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पटना पहुंचे हैं और वे बेगूसराय जाएंगे. पटना पहुंचते ही गिरिराज सिंह ने बिहार की नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा, “बेगूसराय की घटना बिहार के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. जब से महागठबंधन की सरकार बिहार में बनी है, तब से ही लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था पूरी बिगड़ गई है.
गिरिराज सिंह ने कहा, “राजधानी में ही नीतीश कुमार की पुलिस अपने थाने में ही सुरक्षित नहीं है. थाने में घुसकर पुलिस वाले को मारा जा रहा है. मुख्यमंत्री को स्वीकार करना होगा कि जंगल राज आ गया है, जनता राज नहीं है। आज तक बिहार में इस तरीके की घटना नहीं हुई है.”