अपराध करियर

रैगिंग ने ली एक और मासूम की जान,हरियाणा की यूनिवर्सिटी में संदिग्ध अवस्था में मिला छात्र का शव!

सोनीपत में राई थाना क्षेत्र स्थित विश्वविद्यालय के छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। छात्र विवि के पास निर्माणाधीन सड़क पर बेसुध पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरियाणा के सोनीपत में स्थित एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला 19 वर्षीय छात्र मृत पाया गया है. पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है. हालांकि, मृतक स्टूडेंट के परिवार ने आरोप लगाया कि उसके साथ कैंपस में रैगिंग की जा रही थी. इस वजह से काफी मायूस रह रहा था. लेकिन पुलिस की तरफ से अभी तक रैगिंग को लेकर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है. मृतक छात्र का नाम संस्कार चतुर्वेदी है और वह गुजरात के वडोदरा का रहने वाला है. सोनीपत की ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मृतक बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रहा था.

पुलिस ने बताया है कि मृतक छात्र की बहन ने मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनीपत के सिविल अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि हम इस केस की जांच कर रहे हैं और हर संभावित एंगल की तरफ देख रहे हैं. मृतक छात्र के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है.

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी मौत की वजह: पुलिस

सोनीपत के राय गांव में डीएसपी विपिन कादियान ने कहा, ‘मृतक दिल्ली में अपनी बहन से मिलने गया था. रविवार को उसका शव यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर बरामद हुआ. सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामले की जांच चल रही है.’ उन्होंने कहा, ‘एक बार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की असल वजह सामने आ पाएगी. परिवार ने केस दर्ज करवा दिया है और जांच शुरू हो गई है.’

मृतक के भाई ने क्या कहा?

संस्कार के चचेरे भाई ने मीडिया को बताया, ‘मेरा भाई सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था. कल हमें सूचना मिली कि उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. हमें अभी तक मौत की वजह नहीं पता चली है.’ संस्कार के चचेरे भाई आगे कहा कि उसकी मृतक से बात हुई थी और उसने बताया था कि वह बहुत तनाव में था. कैंपस के भीतर उसके साथ रैगिंग भी की जा रही थी. उन्होंने आगे दावा किया कि वह यूनिवर्सिटी में कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे थे. हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि ये किस तरह की परेशानियां थीं. मृतक के भाई ने आगे बताया, ‘हम अधिकारियों से गुजारिश करते हैं कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच करें.’

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.