अलापुर थाना क्षेत्र के जगत गांव में रविवार शाम पांच वर्षीय निखिल की दो मंजिला मकान की छत से गिरकर मौत हो गई। वह छत पर खेल रहा था, इसी दौरान दूसरे मकान की छत पर बंदरों को देखकर वह डर गया और नीचे भागने की कोशिश में छत से गिर गया।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के जगत गांव में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. यहां बंदरों के एक झुंड ने पांच साल के एक बच्चे को घर की छत से गिरा दिया. बताया गया कि लड़के निखिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहली उसने दम तोड़ दिया.
हादसा रविवार शाम करीब छह बजे हुआ। उस वक्त ग्राम जगत निवासी नेतराम का पांच वर्षीय बेटा निखिल अपने मकान की दो मंजिला छत पर खेल रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान उसने पड़ोस के घर की छत पर बंदर देखे। उसे लगा कि बंदर उस पर हमला कर सकते हैं, वह भागा तो बिना मुंडेर की छत से गिर पड़ा। इससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देखकर परिवारवाले दौड़े। उन्होंने तुरंत बालक को उठाया। तब तक वह बेहोश हो चुका था। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारवाले उसका शव घर ले गए हैं। उन्होंने अभी इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है।
इससे पहले 31 अगस्त को कस्बे के कादर चौक पर बंदर के हमले में 52 वर्षीय किसान की मौत हो गई थी. वहीं जुलाई में बंदरों से बचने के प्रयास में 35 वर्षीय महिला की भी घर की छत से गिरने से मौत हो गई थी.