आज की ताजा खबर क्रिकेट खेल

क्रिकेट के नए ‘सिकंदर’ का कमाल, ICC ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवार्ड जीतकर जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए रचा इतिहास

सिकंदर रजा अगस्त महीने के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीतने वाले जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने महीने के दौरान तीन एकदिवसीय शतक लगाए, जिसमें दो बांग्लादेश के खिलाफ और एक भारत के खिलाफ आया।

जिम्बाब्वे के सिंकदर रजा को आईसीसी ने अगस्त 2022 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के अवार्ड से नवाजा है. हाल के समय में रजा का परफॉर्मेंस कमाल का रहा है, यही कारण है कि उन्हें आखिरकार आईसीसी ने अगस्त महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के अवार्ड से नवाजा है. बता दें कि सिकंदर रजा जिम्बाब्वे क पहले ऐसे क्रिकेटर बने हैं जिन्हें आईसीसी का प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजा गया है. दरअसल, बेन स्टोक्स, और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर के साथ सिकंदर को अगस्त 2022 के लिए आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था. इन दो बड़े दिग्गज को पछाड़कर सिकंदर ने यह खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल की है.

36 साल के जिम्बाब्वे बल्लेबाज ने अगस्त महीने में वनडे में 3 शतक जमाने में सफल रहे थे. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2 शतक और भारत के खिलाफ वनडे मैच में भी शतक जमाने का कमाल कर दिखाया था.

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जब जिम्बाब्वे को 290 रनों का टारगेट मिला था तो रजा ने केवल 95 गेंद पर 115 रन की पारी खेली थी. उनकी पारी ने एक समय के लिए जिम्बाब्वे के लिए मैच बना दिया था.

वर्ल्ड क्लास गेंदबाजी आक्रमण के सामने कमाल की बल्लेबाजी कर रजा ने खुद को विश्व क्रिकेट के सामने साबित कर दिया था. यही कारण रहा कि आईसीसी ने उनके परफॉर्मेंस को सराहते हुए अगस्त महीने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के खिताब से नवाजा है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.