पलसेड़ा गांव में रहने वाले रसूल खान गांव में आयोजित सभी तरह के धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होते रहे हैं. वह काफी समय से खुद इस तरह का आयोजन करने की सोच रहे थे. इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को देवी जागरण का आयोजन किया. इसके लिए उन्होंने उदयपुर की भजन मंडली बुक की थी.

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की है. देवी जागरण के दौरान जमकर रसूल खान के परिवार की महिलाएं झूमती भी नजर आईं. दुर्गा जागरण के दौरान पंडित जी द्वारा किए गए हवन यज्ञ के बाद प्रसाद का वितरण हुआ. रसूल खान का कहना है कि वो लंबे समय से माता की पूजा करते आ रहे हैं.देवी जागरण के दौरान ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी.पिसावा थाना इलाके के पलसेड़ा गांव में देवी जागरण कराया गया.
जागरण कार्यक्रम में ना केवल रसूल खान का परिवार, बल्कि गांव के अन्य मुसलमानों के साथ हिन्दुओं के परिवारों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया. बता दें कि इस गांव में मुस्लिमों के कुल पांच परिवार ही रहते हैं. यह सभी लोग होली दिवाली हो या ईद बकरीद, सब मिलकर मनाते हैं. यहां तक कि गांव या आसपास में कहीं भी कोई जागरण या भागवत कथा का आयोजन हो तो, रसूल खान अपने परिवार के साथ हाजिरी लगाने पहुंच जाते थे. इस संबंध एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें रसूलखान क रहे हैं कि वह दोनों धर्मों में आस्था रखते हैं.
गांव के ही धर्म सिंह ने बताया कि रसूल खान उनके गांव में हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं. यह गंगा स्नान करने के लिए भी जाते हैं, इसके अलावा देवी जागरण भी अभी घर पर कराया है, हम लोग एक दूसरे के त्यौहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. रसूल खान की खास बात यह है कि गांव के अलावा इलाके में किसी के यहां देवी जागरण या भागवत कथा हो तो वह भी वह पहुंचते हैं.