सोनम कपूर और आनंद आहूजा बॉलीवुड के टिनसेल शहर में नए माता-पिता हैं। इस साल 20 अगस्त को, दंपति का पहला बच्चा था, एक बच्चा। वे अपने दोस्तों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ शानदार खबर साझा करने के लिए सोशल मीडिया पर पहुंचे।

एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है जिसकी खुशी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थी। इस खबर के बाद फैंस और बॉलीवुड के तमाम सितारों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी थी। वहीं इन दिनों वो अपनी मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं और अब एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद एक पोस्ट शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोनम कपूर ने शेयर की स्टोरी
दरअसल, सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस स्टोरी में सोनम कपूर ने लिखा की ‘Only Burps that are cute are baby burps’। इस कैप्शन से साफ झलक रहा है कि मां बनने के बाद सोनम कपूर की लाइफ काफी बदल गई है। इतना ही नहीं हाल हीं खबर थी कि सोनम और आनंद अपने बच्चे का जल्द नामकरण करेंगे जिसके लिए वो एक भव्य कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।
सोमन मदरहुड कर रही एन्जॉय
इतना ही नहीं एक इंटरव्यू में संजय कपूर से सोनम के बच्चे के नाम को लेकर सवाल किया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि, ‘भी मुझे इस बार में जानकारी नहीं है, लेकिन सोनम-आनंद उसपर सोच रहे होंगे।’ बता दे, कपूर खानदान में खुशी का मौहाल देखने को मिल रहा है। वहीं सुनीता कपूर भी अपने नाती को देखने अस्पताल गई थी जहां उन्होंने अपने बच्चे पर खूब प्यार लुटाया।’
अनिल कपूर के घर रौनक
आपको बता दें, सोनम कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं और वो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और फैशन स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी एक झलक का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता हैं। वहीं इस खुशी के बाद अनिल कपूर के घर में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही हैं।