हर साल गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर, अल्लू अर्जुन भगवान गणेश का उनके कार्यालय में स्वागत करते हैं और अपने कर्मचारियों के साथ भव्य तरीके से मनाते हैं।

साउथ सिनेमा की सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज सिनेमा जगत के बड़े एक्टर्स में शुमार हैं। नो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बेटी अल्लू अरहा संग डांस करते हुए नजर आ रहे है। ये वीडियो गणेश विसर्जन का है जिसमें अल्लू अर्जुन अपनी बेटी अल्लू अरहा के साथ जमकर डांस कर रहे हैं।
गणपति विसर्जन में पहुंचे अल्लू अर्जुन
इस वीडियो को अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि उन्होंने बेटी अरहा को गोदी में ले रखा है और वो जबरदस्त डांस करते हुए दिख रही है। वहीं इसमें लुक की बात करें तो, अल्लू अर्जुन ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी बेटी पिंक ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने कैप्श में, ‘गणपति बप्पा मोरया।’ लिखा।
बेटी अरहा संग किया जबरदस्त डांस
महज कुछ ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया जिसपर फैंस ने दिल खोल कर प्यार लुटाया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए ‘सुपर’ लिखा तो वहीं एक अन्य यूजर ने पिता-पुत्री की जोड़ी पर प्यार बरसाया। फैंस इस वीडियो को जमकर लाइक कर रहे है और शेयर कर रहे हैं। बता दें, अल्लू अर्जुन की बेटी अभी छोटी है लेकिन वो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।
इस फिल्म में दिखेंगे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही ‘पुष्पा-2’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार करेंगे जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी अहम रोल में दिखाई देंगे। वहीं फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन के बॉलीवुड में भी डेब्यू करने की उम्मीद है और वो कुछ दिनों पहले मुंबई भी आए थे।