आज की ताजा खबर देश

टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष सायरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में हुई मौत,महाराष्‍ट्र सरकार ने जांच के दिए निर्देश

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। साइरस मिस्त्री का निधन एक सड़क हादसे में हुआ है। वह अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे तभी उनकी मर्सडीज कार का एक्सिडेंट हो गया।

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का रविवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक एक सड़क हादसे में साइरस मिस्त्री निधन हुआ है। सड़क हादसा मुंबई से सटे पालघर में हुआ। दुर्घटना के बाद साइरस मिस्त्री को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साइरस मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है।

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक संवेदना जताई है। उन्‍होंने इस हादसे को लेकर डीजीपी से बात की। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डीजीपी से इस सड़क दुर्घटना की विस्तृत जांच करने को कहा है।

पालघर पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे तभी उनकी मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक कार में 4 लोग मौजूद थे जिनमें से साइरस मिस्‍त्री समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्‍य लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसा कासा थाना क्षेत्र के सूर्या नदी पुल पर हुआ। पुलिस अधकारी ने बताया कि यह सड़क हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ।

साइरस मिस्‍त्री 54 वर्ष के थे। मालूम हो कि दिसंबर 2012 में रतन टाटा ने टाटा सन्स का चेयरमैन पद छोड़ दिया था। रतन टाटा के बाद साइरस मिस्त्री को यह जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि चार साल के भीतर ही 24 अक्टूबर 2016 में उन्‍हें भी टाटा सन्स के चेयरमैन का पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद नए चेयरमैन के रूप में एन चंद्रशेखरन को जिम्मेदारी दी गई थी। बीते 28 जून को ही साइरस मिस्‍त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। 

साइरस मिस्त्री के निधन पर सियासी और उद्योग जगत की हस्तियों ने शोक संवेदना प्रकट की है। राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि दुखद समाचार… मेरे भाई साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। इस आकस्मिक घटना पर विश्वास नहीं हो रहा। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उसकी आत्मा को शांति दें। ऊं शांति।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है. वह एक होनहार व्यवसायी नेता थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास रखते थे. उनका निधन उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है. उनके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं. उनकी आत्मा को शांति मिले.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.