अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने गणपति उत्सव के दौरान त्याग के साथ नृत्य किया, भले ही वर्तमान में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है।

बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती हैं। तमाम सितारे गणपति बप्पा का अपने घर में स्वागत करते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी हर साल अपने घर बप्पा को लेकर आती हैं। वहीं अब उन्होंने खास अंदाज में भगवान गणेश को विदाई दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का मस्त अंदाज देखने को मिल रहा है।

बहन संग शिल्पा ने लगाए ठुमके: इस वीडियो से नजरें हटाना बेहद मुश्किल हैं। इसमें एक्ट्रेस के डांस के साथ-साथ उनका लुक भी कमाल का लग रहा है। आप देख सकते हैं कि वो इंडियन लुक में नजर आ रही हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। शिल्पा हर लुक में अच्छी लगती हैं और वो हर साल अलग अंदाज में गणपति बप्पा को विदाई देती हैं।
वहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो रोहित शेट्टी की वेब सीरीज, ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगी और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका पैर टूट गया था जिसके बाद उन्हें ब्रेक लेना पड़ा लेकिन उनकी हिम्मत फैंस का हौसला बढ़ा रही है। वहीं अब फैंस उन्हें एक बार फिर पर्दे पर देखने का इंतजार कर रह हैं।