आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को 1 सितंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर तब देखा गया जब वे ब्रह्मात्रा के प्रमोशन के लिए हैदराबाद गए थे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता हैं। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं जिन्हें देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो जाते बैं। वहीं अब एक बार फिर दोनों को स्पॉट किया गया जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हाल ही में रणबीर-आलिया को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसमें आप देख सकते हैं कि एक तरफ जहां रणबीर कैजुअल लुक में नजर आएं तो आलिया शॉर्ट फ्रॉक ड्रेस में क्यूट लगीं। इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया जिसे अब तक 52 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं और दोनों पर प्यार लुटा रहे हैं।

आपको बता दें, रणबीर-आलिया जल्द ही पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में रणबीर चेन्नई गए थे जहां उन्होंने साउथ के बड़े डायेक्टर एस.एस.राजामौली और साउथ के बड़े एक्टर नागार्जुन के साथ फिल्म का प्रमोश किया और वहां की स्पेशल थाली का भी स्वाद लिया। बता दें, ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार आलिया और रणबीर एक साथ दिखेंगे जो 9 सितंबर 2022 को कई भाषाएं में रिलीज होगी।