बॉलीवुड मनोरंजन

सलमान के बाद शाहरुख खान ने भी किया गणपति बप्पा का स्वागत,सोशल मिडिया पर वायरल हुआ एक्टर के आरती उतारने का अंदाज!

सलमान खान और शाहरुख खान ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने सोशल मीडिया पर बेहद शानदार पोस्ट किया है.

टीवी से लेकर बॉलीवुड के स्टार्स ने गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा का अपने घर स्वागत किया है। स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है। इनकी तस्वीरों ने फैंस को एक अलग ही संदेश दिया है। अभी हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो भगवान गणेश की आरती करते हुए नजर आ रहे है। जिसे देखने के बाद फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की है। इस बाद बॉलीवुड के किंग खान ने भी कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके चलते वो चर्चा में आ गए है। उनकी गणेश चतुर्थी को लेकर की गई एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

शाहरुख खान ने गणेश चतुर्थी पर किया ये काम

गणेश चतुर्थी को बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स बड़ी ही धूमधाम से मनाते है। इस मौके पर स्टार्स अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत करते है। इसी बीच शाहरुख खान के घर से भी एक तस्वीर आई है, जिसमें भगवान गणेश की मुर्ति दिखाई दे रही है। इस तस्वीर वो ‘पठान’ स्टार ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, इसमें उन्होंने लिखा है, हमने अपने घर पर गणपति जी का स्वागत किया हैं, आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। शाहरुख खान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जो भी इसे देख रहा है, उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। जो यूजर्स उनको ट्रोल किया करते थे, अब उनकी तरीफों के पुल बांध रहे है।

शाहरुख खान को मिला ‘सेक्युलर’ का टैग

शाहरुख खान अपने कई बयानों के वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं। जब उन्होंने भगवान गणेश की तस्वीर को अपने ट्विटर पर शेयर किया, तब से लोग उन्हें ‘सेक्युलर’ का टैग दे रहे है। आपको बता दें कि शाहरुख खान साल 2023 में अपनी कई बड़ी फिल्मों के साथ फैंस के बीच आने वाले है। जिनका नाम ‘पठान’ और ‘जवान’ है। शाहरुख और सलमान खान के गणेश चतुर्थी के मौके पर किए गए इन कामों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

https://www.instagram.com/beingsalmankhan/?utm_source=ig_embed&ig_rid=76103f8c-4e83-47e1-b92e-44ca2e24787e

अर्पिता और आयुष शर्मा के घर गणपति जी विराजे हैं और उनके घर ग्रैंड पूजा का आयोजन किया गया था जिसका वीडियो सलमान ने अपने इंस्टाग्राम से साझा किया है. वीडियो में सलमान खान को बप्पा की आरती उतारते देखा जा सकता है, इसके साथ ही वह झूमते हुए ताली भी बजाते नजर आए. पोस्ट शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा- ‘गणपति बप्पा मोरिया’. वर्कफ्रंट की बात करें तो किंग खान की बैक-टू-बैक तीन फिल्में आने वाली हैं. जल्द ही शाहरुख फिल्म पठान, जवान और डंकी में दिखाई देंगे. तीनों ही फिल्मों की शूटिंग जारी है. वहीं सलमान खान टाइगर 3 के साथ ही आगामी फिल्म किसी का भाई .. किसी की जान की शूटिंग कर रहे हैं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.