मलाइका अरोड़ा की ऊप्स मोमेंट का शिकार होने के बाद नई तस्वीरें सामने आई है, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पहले से भी ज्यादा बोल्ड लग रही है।

बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस से लाखों दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुई थीं। डीप नेक गाउन में पहुंची मलाइका ने अपने दिलकश अंदाज से महफिल लूट ली। एक्ट्रेस का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
मलाइका अरोड़ा अपने लुक के साथ खूब एक्सपेरिमेंट करती हैं। हाल ही में डीवा डीप नेक गाउन में नजर आईं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने सिंपल नेकपीस कैरी है। बोल्ड मेकअप और हाई हील्स के साथ डीवा ने अपना लुक पूरा किया है।एक्ट्रेस अपने लुक से इंडस्ट्री में अलग ट्रेंड सेट कर रही हैं। मलाइका अपने फैशन और फिटनेस से बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं।

एक्ट्रेस के पर्सनल लाइफ की बात करें तो अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा, एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।स्टार कपल को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है।अपनी सिजलिंग केमेस्ट्री से मलाइका और अर्जुन फैंस को कपल गोल्स देते हैं। फैंस के बीच इनकी जोड़ी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है।
हाल ही में अर्जुन कपूर, करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। जब अर्जुन से करण ने शादी पर सवाल पूछा तो उन्होंने साफ कर दिया कि अभी वो अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। अभी शादी के बारे में उन्होंने कुछ नहीं सोचा है।हालांकि फैंस को उम्मीद है कि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाए।