अपराध आज की ताजा खबर झारखंड राज्य

बीजेपी से निष्कासित सीमा पात्रा गिरफ्तार,दिव्यांग नौकरानी को बंधक बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप

पुलिस ने मंगलवार को सीमा पात्रा की कैद से आजाद कराई गई सुनीता का कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया है। उसने अपने बयान में खुद पर हुए जुल्म की पूरी कहानी कोर्ट के सामने बताई है।

भाजपा से निष्कासित और झारखंड के रिटायर्ड आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सीमा पात्रा अपनी घरेलू सहायिका एक दिव्यांग महिला को पिछले 8 सालों से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी. रांची पुलिस ने बताया कि सीमा पात्रा के खिलाफ अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया था जिसमें उनपर आरोप है कि वे पिछले 8 सालों से घर में काम करने वाली दिव्यांग नौकरानी को प्रताड़ित कर रही थी

नौकरानी ने क्या आरोप लगाए हैं?

मंगलवार को पुलिस ने सीमा पात्रा की कैद से आजाद कराई गई सुनीता का कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया है। उसने अपने बयान में खुद पर हुए जुल्म की पूरी कहानी कोर्ट के सामने बताई है। सुनीता के अनुसार, उसे गर्म तवे से जगह-जगह दागा गया है। लोहे के रॉड से उसके आगे के तीन-चार दांत तोड़ दिए गए गए। 

उसका खाना-पानी तक बंद कर दिया गया था। झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग के एक अफसर की सूचना पर रांची पुलिस ने उसे 22 अगस्त को सीमा पात्रा के रांची के अशोकनगर स्थित आवास से मुक्त कराया था।

सीमा पात्रा ने अपने ही बेटे को घोषित कर दिया था मनोरोगी

हद तो तब हो गई, सीमा के खुद के बेटे आयुष्मान पात्रा ने अपनी मां द्वारा किए जा रहे जुल्म का विरोध किया और मां सीमा ने अपने ही बेटे को मनोरोगी घोषित कर रांची की चर्चित मानसिक आरोग्यशाला रिनपास में भर्ती करा दिया। हद तो यह हो गई कि उन्होंने पुत्र के हाथ में बेड़ियां लगाकर उसे जबरन यहां दाखिल कराया था। सोमवार को जब सुनीता के टॉर्चर की खबरें छपीं तो सीमा ने अपने पुत्र को आनन-फानन यहां से रिलीज करवा लिया।

आदिवासी समुदाय से है सुनीता

आदिवासी समुदाय से आने वाली पीड़ित सुनीता गुमला के एक गांव की रहने वाली है। करीब दस साल पहले वह रिटायर्ड आईएएस महेश्वर पात्रा और बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा के घर मेड के तौर पर काम करने के लिए लाई गई थी। बाद में वह दिल्ली में रहनेवाली उनकी पुत्री वत्सला पात्रा के साथ भेज दी गई। दिल्ली से उनके तबादले के बाद सुनीता वापस रांची सीमा पात्रा (Seema Patra) के घर आई। यहां काम करते हुए उसे हमेशा प्रताड़ित किया जाता रहा। उसने घर जाने की इजाजत मांगी तो पिटाई करते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया गया। 

लगातार पिटाई होने से फर्श पर घिसट-घिसट कर चलती थी सुनीता 

बात-बात पर पिटाई आम हो गई। दर्जनों बार उसे गरम तवे से दागा गया। जिस कमरे में सुनीता को बंद किया गया, वहीं उसका बेडरूम और बाथरूम था। लगातार पिटाई से वह इस तरह अशक्त हो गई थी कि फर्श पर घिसट-घिसट कर चलती थी। अगर गलती से सुनीता का पेशाब कमरे से बाहर चला जाता, तो उसे अपने मुंह से उसे चाटकर साफ करना पड़ता था। घिसट-घिसट कर किसी तरह उसे यह भी करने को मजबूर किया गया। मामला तूल पकड़ने पर झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.