लाइफस्‍टाइल हेल्थ

दिन की शुरुआत करें इन पौष्टिक फूड्स के साथ,रहेंगे फिट और एनर्जेटिक

दिनभर एनर्जेटिक बने रहना चाहते हैं तो जानें कि सुबह सबसे पहले आपको क्या खाना चाहिए. इस आर्टिकल में बताई गई विधि को सिर्फ 1 महीना अपनाने पर अपनी ऊर्जा में गजब का सुधार देखेंगे.

नाश्ता दिन की सबसे जरूरी मील है. बहुत से लोग सुबह जल्दबाजी के चक्कर में अक्सर ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं. लेकिन ये आपके स्वास्थ्य के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है. आप ऐसे फूड्स भी ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं जो बनाने में काफी आसान और हेल्दी हों. ऐसे में यहां कुछ आइडियाज दिए गए हैं. आप इन फूड्स को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये फूड्स प्रोटीन, हेल्दी फैट और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनका सेवन करने के बाद आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता है. ये मेटाबॉलिज्म को तेज करने का काम करते हैं. ये फूड्स आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने का काम करेंगे. आइए जानें आप कौन से फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं.

स्टीम्ड इडली

स्टीम्ड इडली पचने में बहुत ही आसान होती है. ये तेजी से वजन घटाने में मदद करती है. इसमें फाइबर होता है. इसमें सोडियम कम होता है. ये हृदय को स्वस्थ बनाए रखने का काम करती है. आप ब्रेकफास्ट में इडली भी खा सकते हैं.

पनीर सैंडविच

पनीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं. आप पनीर की भुर्जी सैंडविच भी बना सकते हैं. ये हेल्दी होने के साथ बहुत ही स्वादिष्ट होता है. पनीर सैंडविच का सेवन करने के बाद आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता है.

अंडे

अंडे प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं. ये मांसपेशियों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं. प्रोटीन को पचने में थोड़ा समय लगता है. इसलिए इनका सेवन करने के बाद आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता है.

ओट्स

ओट्स सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. ये बहुत ही हेल्दी और टेस्टी होता है. इसमें घुलनशील फाइबर होता है. ये न केवल बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है बल्कि इसका सेवन करने के बाद आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता है. ओट्स में आयरन, बी विटामिन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं.

पोहा

पोहा बहुत ही लाइट होता है. इसे बनाना बहुत ही आसान होता है. इसके साथ ही ये बहुत स्वादिष्ट होता है. पोहा का सेवन आप हेल्दी नाश्ते के रूप में कर सकते हैं. पोहा आयरन से भरपूर होता है. इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट गुण और विटामिन होते हैं.

उपमा

उपमा दक्षिण भारत का एक लोकप्रिय नाश्ता है. इसे सूजी और सब्जियों का इस्तेमाल करके बनाया जाता है. सुबह के समय आप उपमा खा सकते हैं.

मूंग दाल चीला

मूंग दाल का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है. इसमें मूंग दाल का चीला भी शामिल है. मूंग दाल फाइबर से भरपूर होती है. कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करती है. ये हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करती है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.