आज की ताजा खबर काम की बात

यूपीआई से एक बार में कितना पैसा कर सकते हैं ट्रांसफर, यहां जानिए क्या है लिमिट?

यूपीआई पेमेंट के बढ़ते चलन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रोजाना लगभग 20 करोड़ से ज्यादा यूपीआई लेनदेन किया जाता है. लेकिन इसके साथ ही यह बात जानना भी जरूरी है कि यूपीआई ट्रांजैक्शन करने की एक लिमिट भी तय की गई है.   

मौजूदा समय में यूपीआई, पेमेंट करने का सबसे आसान और लोकप्रिय जरिया बनता जा रहा है. आप चंद सेकेंडों के भीतर ही कहीं भी किसी को भी पैसा भेज सकते हैं या मंगा सकते हैं. यूपीआई पेमेंट के बढ़ते चलन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रोजाना लगभग 20 करोड़ से ज्यादा यूपीआई लेनदेन किया जाता है. लेकिन इसके साथ ही यह बात जानना भी जरूरी है कि यूपीआई ट्रांजैक्शन करने की एक लिमिट भी तय की गई है. 

1 लाख रुपये है भीम यूपीआई की लिमिट

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यूपीआई के जरिए एकबार में अधिकतम 2 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है. अगर कोई यूजर भीम यूपीआई की मदद से ट्रांसफर करता है तो वह एक ट्रांजैक्शन में अधिकतम 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर सकता है. NPCI की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, एक बैंक अकाउंट से एक दिन की लिमिट भी 1 लाख रुपये ही है.

दिन भर में कर सकते हैं 10 ट्रांजैक्शन

भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक यूपीआई की मदद से एक दिन में आप 10 बार यूपीआई के जरिए पेमेंट कर सकते हैं, जिसकी कुल वैल्यु 1 लाख रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती है. 

तीन तरह की होती है लिमिट

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों को अपने सुविधा के हिसाब से UPI पेमेंट की लिमिट तय करने की आजादी दी है. अलग-अलग बैंकों के लिए यह लिमिट अलग-अलग हो सकती है. यूपीआई पेमेंट को लेकर मुख्य रूप से तीन तरह की लिमिट होती है. पहली लिमिट एक दिन में मैक्सिमम ट्रांजैक्शन वैल्यु की होती है. दूसरी लिमिट सिंगल टाइम में मैक्सिमम ट्रांजैक्शन की होती है और तीसरी लिमिट एक दिन में मैक्सिमम नंबर ऑफ ट्रांजैक्शन की होती है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.