आज की ताजा खबर पश्चिम बंगाल राज्य

कोयला घोटाला:CM ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को ED ने फिर जारी किया समन,2 सितंबर को स्पेशल टीम करेगी पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी कोयला घोटाला मामले में समन जारी किया है. बनर्जी 2 सितंबर को ईडी के सामने पेश होंगे.

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को जांच एजेंसी ईडी ने कोयला तस्करी से जुड़े मामले में तलब किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बनर्जी को शुक्रवार 2 सितंबर को कोलकाता में ईडी दफ्तर के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. बताते चलें कि इस मामले में सीबीआई और ईडी दोनों ही टीएमसी नेता अभिषेक और उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी से पूछताछ कर चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी से कोयला घोटाला मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली से ईडी ऑफिसर्स की एक स्पेशल टीम आ रही है. ईडी की ये स्पेशल टीम ही बनर्जी से इस मामले पर सवाल-जवाब करेगी. ईडी ने अभिषेक बनर्जी से पिछले साल बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद (सितंबर में) 8 घंटे तक पूछताछ की थी. अभिषेक और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी दोनों ही बंगाल के रहने वाले हैं, इसलिए कहा गया था कि उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली में पेश होने के लिए न कहा जाए. इसको लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में अपील डाली गई थी. हालांकि हाईकोर्ट ने 11 मार्च को इस याचिका को खारिज कर दिया था और अभिषेक को दिल्ली के ईडी ऑफिस में पेश होना पड़ा था.

क्या है पूरा मामला?

ईडी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज नवंबर 2020 की उस FIR के आधार पर धनशोधन रोकथाम कानून 2002 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें आसनसोल और उसके आसपास के कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाकों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से संबंधित करोड़ों रुपये के कोयला घोटाले का आरोप लगाया गया है. ईडी ने इससे पहले दावा किया था कि टीएमसी सांसद इस अवैध कारोबार से मिले पैसे के लाभार्थी हैं. हालांकि बनर्जी ने इन सभी आरोपों से इनकार किया था.

ईडी ने पिछले दिनों 8 IPS अधिकारियों को जारी किया था समन

कोयला घोटाले से जुड़े इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के 8 IPS अधिकारियों को समन जारी किया था. सभी पुलिस अफसरों को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया था. ये वो अधिकारी थी, जिनकी पोस्टिंग के दौरान अवैध कोयला खनन हुआ था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनसे 21 से 31 अगस्त के बीच पूछताछ होनी थी.

ममता बनर्जी BJP पर हुईं हमलावर

वहीं, अपने रिश्तेदारों को लगातार टारगेट किए जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी पर हमलावर हो गई हैं. उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपनी और अपने रिश्तेदारों की संपत्ति बेतहाशा तरीके से बढ़ने के आरोपों को ‘बेबुनियाद’ करार दिया है और बीजेपी को चुनौती भरे लहज़ें में कहा कि “कोई उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए”. उन्होंने दावा किया कि केन्द्रीय एजेंसियों तथा बीजेपी के अवैध धन का इस्तेमाल उन निर्वाचित राज्य सरकारों को गिराने में किया जा रहा है, जो बीजेपी विरोधी दलों द्वारा चलाई जा रही हैं. ममता बनर्जी ने अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मात देने का भी संकल्प लिया है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.