अमेरिका के फेमस कॉमेडियन क्रिस रॉक अपनी कॉमेडी के लिए काफी मशहूर हैं। हालांकि, वो ऑस्कर 2022 को होस्ट करने के बाद से लगातार चर्चा में बने रहे हैं।

94वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में हुए थप्पड़ कांड के बाद से क्रिस रॉक खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि क्रिस ने साल 2023 में आयोजित होने वाले ऑस्कर समारोह को होस्ट करने से मना कर दिया है। इस बात की जानकारी भी खुद क्रिस ने अपने एक कॉमेडी शो में दी है।
दरअसल, इस साल मार्च में हुए ऑस्कर समारोह में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने क्रिस को स्टेज पर थप्पड़ मारा था। इसी वजह के चलते उन्होंने एकेडमी के इस ऑफर को ठुकरा दिया है।
एरिजोना रिपब्लिक के मुतबिक, क्रिस का रविवार को एरिजोना के फीनिक्स में एरिजोना फाइनेंशियल थिएटर में शो था। इस दौरान उन्होंने बात करते हुए ऑस्कर 2023 को होस्ट करने के लिए मुझे ऑफर आया था। लेकिन मैंने मना कर दिया है। क्योंकि यह वही बात हुई कि आप किसी को उसी जगह जाने के कहा जा रहा है जहां उसकी मौत हुई हो।
विल ने क्यों मारा था थप्पड़
बता दें, विल स्मिथ ने ऑस्कर अवार्ड 2022 के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक को स्टेज पर थप्पड़ जड़ दिया था। क्रिस रॉक ने विल की पत्नी की गंजेपन की बीमारी के ऊपर मजाक कर दिया था। ये बात अपनी पत्नी के बगल में बैठ विल को काफी बुरी लगी और उन्होंने स्टेज पर जाकर क्रिस को एक जोरदार तमाचा लगा दिया। हालांकि, इसके बाद विल ने क्रिस दो बार माफी भी मांगी है।
क्रिस ने रिजेक्ट किया ऑस्कर 2023 की होस्टिंग का ऑफर
दरअसल इस बात की जानकारी कुछ देर पहले एएनआई ने ट्वीट कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस रॉक के पास अगले साल ऑस्कर शो को होस्ट करने का ऑफर पहुंचा था, लेकिन उन्होंने ऑस्कर 2023 में होस्टिंग की कमान अपने हाथ में लेने से एकदम मना कर दिया। हालांकि इस बारे में क्रिस का मानना है कि ऑस्कर को दोबारा होस्ट करना ठीक वैसा होगा, जैसे आप हादसे की जगह पर वापस लौट रहे हैं।