टीवी एक्ट्रेस भारती सिंह अपने बेटे लक्ष्य को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। लक्ष्य की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया इस साल अप्रैल में एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं। हाल ही में भारती और उनके बेटे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने बेटे को गोद में उठाए नजर आ रही हैं। वीडियो में भारती स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रही हैं। इसमें फैंस ने भारती और गोला यानी लक्ष्य को चारों तरफ से घेरा हुआ है। साथ ही सभी फैंस गोला के साथ खेलते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक फीमेल फैन भी अपने बच्चे के साथ दिखाई दे रही हैं।
दरअसल हाल ही में भारती एक शो के प्रोमो शूट पर गई थी। उस समय उनका बेटा गोला वैनिटी वैन में था।भारती इस दौरान स्कूल ड्रेस में नजर आईं और गोला के साथ मस्ती कर रही थीं। खास बात ये है कि उन्होंने गोला को पैपराजी से मिलवाया। भारती और गोला की क्यूट फोटोज वायरल हो रही हैं।
सेट पर भारती के कई फैंस भी मौजूद थे. वह अपने बच्चे लेकर आए हुए थे. भारती ने गोला को उन बच्चों के साथ मिलवाया। इतना ही नहीं उन्होंने बाकी मॉम्स और उनके बच्चों के साथ फोटोज भी क्लिक करवाई।भारती के ये वीडियो और फोटोज देख फैंस बेहद खुश हैं। फैंस को भारती का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है।
आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान काम करने के बाद अब भारती मां बनने के बाद भी वर्क मोड में हैं। जल्द ही भारती कपिल शर्मा शो में नजर आएंगी। फैंस को बेसब्री से इस शो का इंतजार है।