स्टार कपल पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने मुंबई में सेलिब्रिटीज के लिए तीसरी रिसेप्शन पार्टी होस्ट की, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं.

एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने करीब डेढ महीने पहले अपने बॉयब्रेंड संग्राम सिंह संग प्यार की नगरी आगरा में शादी रचाई थी। इस कपल ने 9 जुलाई 2022 को आगरा के होटल ‘जेपी पैलेस’ में सात फेरे लिए थे। सोशल मीडिया पर वेडिंग की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी। शादी खत्म हो चुकी हैं लेकिन इनके फंक्शन अभी भी जारी हैं।

शादी के डेढ़ महीने बाद इस कपल ने अपना तीसरा वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया। मुंबई में हुए इस रिसेप्शन पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारें पहुंचे। सेलेब्स के अलावा राजनीति के क्षेत्र से जुड़े भी कुछ चेहरे नजर आए। बता दें इससे पहले ये कपल दिल्ली और अहमदाबाद में रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जिसके अब शनिवार को मुंबई में जुहू के क्लब-द मिलेनियम होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया। इस दौरान ये कपल काफी रॉयल लुक में नजर आया। एक्ट्रेस की बात करें तो उन्होंने शिमरी रेड गाउन थाई-स्लिट प्लीटेड गाउन पहना था। अपने लुक को मिनिमल ज्वेलरी और क्लासी मेकअप से पूरा किया था। तो वहीं संग्राम ब्लू टाई और व्हाइट शर्ट के साथ नेवी ब्लू टक्सीडो में हैंडसम लग रहे थे।
इस जोड़े की प्रेम कहानी रियलिटी शो ‘सर्वाइवर्स इंडिया’ से शुरू हुई थी। करीब 12 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने शादी की। अपने लंबे रिलेशनशिप के बाद पायल और संग्राम ने रियलिटी शो लॉकअप के दौरान अपनी शादी का एलान किया था। इसके बाद दोनों ने पिछले महीने 9 जुलाई को शादी रचाई।