काम की बात टेक्नोलॉजी

2000 हजार रुपए से भी कम कीमत में आया वनप्लस नॉर्ड वायर्ड ईयरफोन,साउंड क्वालिटी ऐसी कि म्यूजिक सुनते ही नाच उठेंगे

वनप्लस नॉर्ड वायर्ड इयरफ़ोन भारतीय बाजार में पॉकेट फ्रेंडली कीमत के साथ लॉन्च कर दिए गए हैं. आइए आप लोगों को इन वनप्लस ईयरफोन्स की कीमत से लेकर खूबियों तक की विस्तार से जानकारी देते हैं.

हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ग्राहकों के लिए अपने नए वनप्लस नॉर्ड वायर्ड ईयरफोन्स को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. बता दें कि कंपनी के बाकी ऑडियो प्रोडक्ट्स की तुलना में ये सबसे अर्फोडेबल डिवाइस है जिसमें ग्राहकों को 3.5 मिलीमीटर वायर्ड कनेक्टिविटी मिलेगी. ये ईयरफोन्स उन लोगों के लिए हैं जिनका बजट कम है और जो ग्राहक बेहतरीन साउंड क्वालिटी वाले ईयरफोन्स तलाश रहे हैं, आइए आपको वनप्लस नॉर्ड ईयरफोन्स की भारत में कीमत और इनमें मौजूद खूबियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

वनप्लस नोर्ड वायर्ड इयरफ़ोन प्राइस

इन वनप्लस ईयरफोन्स की कीमत कंपनी ने 799 रुपये तय की है, उपलब्धता की बात करें तो इन ईयरफोन्स की बिक्री 1 सितंबर से शुरू हो जाएगी. ग्राहक इन ईयरफोन्स को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ऑफलाइन स्टोर के अलावा क्रोमा, रिलायंस डिजिटल जैसे ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीद सकेंगे.

वनप्लस नोर्ड वायर्ड इयरफ़ोन फीचर्स

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इन ईयरफोन्स में 3.5 मिलीमीटर वायर्ड कनेक्टिविटी के साथ 9.2 मिलीमीटर डायनामक ड्राइवर्स दिए गए हैं. इन-लाइन रिमोट और माइक्रोफोन के अलावा आपको वनप्लस नॉर्ड वायर्ड ईयरफोन्स में मैग्नेटिक क्लिप मिलेगी. कस्टमाइजेबल फिट मिल सके इसके लिए कंपनी ने अपनी इस डिवाइस को तीन सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ उतारा है.

वनप्लस नॉर्ड वायर्ड ईयरफोन्स डिजाइन और स्टाइलिंग के मामले में वनप्लस बुलेट्स वायरलेस ज़ेड2 जैसे ही लगते हैं. वनप्लस ब्रांड के ये नए ईयरफोन्स मार्केट में पहले से मौजूद Xiaomi ब्रांड के मी डुअल-ड्राइवर ईयरफोन्स और रियलमी ब्रांड Realme Buds 2 ईयरफोन्स को कांटे की टक्कर देंगे.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.