पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण का अगला सीन होगा।

बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण इन दिनों लाइमलाइट में छाई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। दीपिका का कूल एयरपोर्ट लुक छाया हुआ है। एक्ट्रेस का यह वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में जन्मकर वायरल हो रहा है।
बी टाउन की टॉप एक्ट्रेस दीपिका अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक फैंस का दिल जीत रही है।दीपिका, ब्लैक शर्ट और डेनिम में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हेयर बन बनाया हुआ है। डेनिम लुक के साथ हाई हील्स उनके लुक को पूरा कर रहा है। एक्ट्रेस का यह कैजुअल लुक बेहद शानदार है।

स्टाइल और फैशन के मामले में दीपिका पादुकोण का नाम इंडस्ट्री में ट्रेंड सेटर के तौर पर लिया जाता है। एक्ट्रेस हर बार अपने नए अंदाज से फैंस को सरप्राइज करती हैं। इंडियन आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न ड्रेस, हर लुक में दीपिका कहर ढाती हैं। आपको बता दें कि दीपिका ने अपना जलवा ‘कांस’ के रेड कार्पेट पर भी बतौर जूरी बिखेरा था। उनका कांस लुक आज भी टॉक ऑफ द टाउन है।
आपको बता दें कि बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने, सुपरस्टार रणवीर सिंह संग शादी की है। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद स्टार कपल ने एक दूजे का हाथ थामा। अपने परिवार वालों और करीबियों के मौजूदगी में रणवीर-दीपिका ने इटली में सात फेरे लिए।
दीपिका पादुकोण, जिन्हें आखिरी बार डायरेक्ट टू डिजिटल रिलीज़ गेहराइयां में देखा गया था, इस साल शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेत्री को अगली बार सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ देखा जाएगा। उनकी अन्य परियोजनाओं में ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ सिद्धार्थ आनंद की फाइटर, प्रभास के साथ नाग अश्विन की प्रोजेक्ट के और अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न की रीमेक और बड़े पैमाने पर एक क्रॉस-सांस्कृतिक हॉलीवुड फिल्म शामिल है।