बॉलीवुड मनोरंजन

अर्पिता मेहता ने की कुणाल रावल से शादी,वीडियो कॉल के जरिए शामिल हुई सोनम कपूर

कुणाल रावल और अर्पिता मेहता ने रविवार, 28 अगस्त 2022 को मुंबई के ताज महल पैलेस में शादी कर ली. इस शादी में बॉलीवुड के कई सारे सेलिब्रिटीज शामिल हुए.

कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की हाल ही में शादी हो गई. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. रिया कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है जिसमें फैंस को अर्पिता मेहता और कुणाल रावल की शादी की झलक दिखाई दे रही है. क्लिप की शुरुआत दूल्हे कुणाल रावल से होती है जिन्होंने सफेद कलर की शेरवानी पहनी है. वीडियो में कुणाल रावल, वरुण धवन के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

रिया ने शेयर की अर्पिता के शादी का वीडियो

इस वीडियो में कुणाल रावल के साथ वरुण धवन तो डांस करते हुए नजर आ ही रहे हैं. इसके बाद बारी आती है रिया कपूर और अंशुला कपूर की जो कि शादी का भरपूर लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं. रिया को अपनी बहन और नई-नई मां बनीं सोनम कपूर ने वीडियो कॉल के जरिए इस शादी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. दरअसल, सोनम कपूर शादी में इसलिए शामिल नहीं हो सकीं क्यूंकि वो 20 अगस्त को ही मां बनी हैं और उनकी सेहत इस वक्त उतनी अच्छी नहीं है कि वो किसी फंक्शन को अटेन कर सकें.

सोनम कपूर वीडियो कॉल के जरिए हुईं शादी में शरीक

वीडियो में कुणाल और अर्पिता की शादी के बेहतरीन पल को कैद किया गया है. जैसे कि कपल का फेरे लेना और अर्पिता की अपनी शादी के जोड़े को दिखाते हुए. वीडियो के आखिर में कुणाल रावल को रिया कपूर के गाल पर किस करते हुए देखा जा सकता है. रिया इन सारे प्यारे पलों को वीडियो के जरिए कैद कर रही हैं.

रिया कपूर ने शेयर की शादी की कई तस्वीरें

इस पोस्ट को शेयर करते हुए रिया कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि, उन्होंने ये आखिर कर लिया. कुणाल रावल ने अपने जीवन का सबसे अच्छा फैसला लिया और अर्पिता मेहता से शादी कर ली. पेज को अपनी लाइफ के अगले चैप्टर में बदलना हमेशा उतना ही मीठा होता है जब दोनों को चारों तरफ से बधाई ही मिल रहा हो. इस वीडियो के शेयर करते ही उनकी इंडस्ट्री के कई दोस्तों और उनकी चाची महीप कपूर ने हार्ट वाले इमोजी शेयर किए.

रिया ने भी अपनी सफेद लहंगे में एक तस्वीर शेयर की थी, जसे अर्पिता मेहता ने टैसल के साथ कस्टम-मेड गाउन बनाया था. इसके कैप्शन में रिया ने लिखा था, ‘अर्पिता और कुणाल की खूबसूरत शादी वाले इवेंट के लिए कस्टम में. मैं आप दोनों के लिए बेहद खुश हूं.’

अर्पिता हैं इस शादी से बेहद खुश

इसके अलावा अर्पिता मेहता ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ये वीकेंड पूरे दिल से था. मैंने सबसे अच्छे लड़के से शादी की और इसे बहुत ही अच्छे तरीके से अच्छे लोगों के बीच सेलिब्रेट किया गया. नई शुरुआत के लिए.

28 अगस्त को ही हुई थी दोनों की शादी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कुणाल रावल और अर्पिता मेहता ने रविवार, 28 अगस्त 2022 को मुंबई के ताज महल पैलेस में शादी कर ली. इस शादी में बॉलीवुड के कई सारे सेलिब्रिटीज शामिल हुए.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.