बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी कमायत से हर किसी को घायल कर देती हैं।

बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जो इंटरनेट वर्ल्ड में छाई हुई है।लेटेस्ट फोटोशूट में एक्ट्रेस साड़ी में नजर आ रही हैं। जान्हवी का यह देसी अवतार हर तरफ छाया हुआ है। जान्हवी ने सफेद रंग की शिमर साड़ी पहनी है। इस साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
जान्हवी ने इस ऑउटफिट में एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज दिए हैं। एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस से लोगों का दिल जीत लेती हैं,जान्हवी कपूर का ब्लाउज उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने डीप नेक बैकलेस ब्लाउज़ पहना है जो उनके लुक को और भी बोल्ड बना रहा है।
साड़ी पहन जान्हवी कहीं अपना फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं तो कहीं अपनी बैक। फैंस को उनकी ये फोटोज काफी पसंद आ रही हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स उनकी इस तस्वीर पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म ‘गुड लक जैरी’ रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।