शहनाज़ गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर तारों के शहर गाना गाते हुए एक वीडियो साझा किया

शहनाज गिल की सादगी को फैंस काफी पसंद करते हैं। अपने चाहने वालों का दिल न तोड़ते हुए एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज ने नेहा कक्कड़ और जुबिन नौटियाल के सॉन्ग ‘तारों के शहर में..’ गाते हुए एक वीडियो अपलोड किया है। पंजाब की इस कैटरीना कैफ की मखमली आवाज सीधे लोगों के दिलों में उतर रही है।
व्हाइट कलर की मिकी माउस वाली स्वेटशर्ट में शहनाज गिल बेहद क्यूट लग ही हैं। इस रोमांटिक गाने में शहनाज इतनी डूब गई है कि उन्हें देखने वाले भी इस अंदाज पर मोहित हो रहे हैं। शाहनाज ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में स्टार्स पोस्ट किए हैं। शहनाज के गाने पर लोग अपना दिल हार रहे हैं। कुछ घंटे पहले ही शेयर हुए इस वीडियो पर 657K से ज्यादा लाइक्स हैं और ये बढ़ते ही जा रहे हैं।
बता दें कि शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। शहनाज ने फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग शुरू भी कर दी है। फिल्म में उनके अपोजिट जस्सी गिल नजर आने वाले हैं।