सारा अली खान अपने फिटनेस शासन और जिम के अंदर की गतिविधियों की झलकियों के साथ प्रशंसकों का इलाज करती रहती हैं।

बॉलीवुड की यंग स्टार सारा अली खान अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के साथ कोई समझौता नहीं करती हैं। हाल ही में सारा को जिम के बाहर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस कूल लुक में नजर आईं।
बता दें कि सारा अली खान सोशल मीडिया पर आए दिन छाई रहती हैं। हाल ही में सारा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।लेटेस्ट वीडियो में सारा फिटनेस सेंटर से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सारा प्रिंटेड शॉर्ट्स और व्हाइट टीशर्ट में नजर आईं।इसके साथ ही उन्होंने बैग कैरी किया है।एक्ट्रेस का यह फंकी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
बात करें अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो सारा जल्द ही विक्की कौशल संग ‘लुका छिपी 2’ में स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘अतरंगी रे’ में देखा गया था। इस फिल्म में वह धनुष और अक्षय कुमार के अपोजिट रिंकू का किरदार निभाती नजर आई थीं।