
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर चुकी है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म के जरिए कम समय में काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग बना ली हैं। वो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने ग्लैमरस अवतार और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती है। उनके चुलबुले अंदाज और ग्लैमरस अवतार को फैंस खूब पसंद करते है। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो साउथ के एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ जबरदस्त डांस कर रही है।
इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री बेहद दिलचस्प दिख रही है। एक्ट्रेस ने आसमानी कलर की ड्रेस पहने दिखाई दे रही है और उन्होंने अपने बाल स्ट्रेट करवा रखी हैं, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रही है। वही विजय लूज प्रिंटेड शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं और ब्लैक कलर की पैंट पहने नजर आ रहे है। साथ ही, वो चप्पल पेयर किया हुआ हैं। एक्ट्रेस की इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट आ रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें विजय की फिल्म लाइगर रिलीज हो चुकी है, जिसमें विजय के अपोजिट अन्नया पांडे नजर आ रही है। इस फिल्म वो बॉक्सर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच में काफी ज्यादा बज बना हुआ हैं।