क्रिकेट खेल

गांगुली-शास्त्री के खास क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल,ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय होंगे गिल

भारत के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल काउंटी क्रिकेट में ग्लेमोर्गन की तरफ से क्रिकेट खेलेंगे. ऐसा करने वाले वह तीसरे भारतीय क्रिकेटर बनेंगे. उनसे पहले सौरव गांगुली और रवि शास्त्री ग्लेमोर्गन की तरफ से क्रिकेट खेल चुके हैं.

भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेटर शुभमन गिल  इंग्लिश काउंटी सेशन के बचे हुए सीजन में ग्लेमोर्गन का प्रतिनिधित्व करेंगे. चेतेश्वर पुजारा के अलावा कई अन्य भारतीय क्रिकेटर इस समय ब्रिटेन में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. गिल ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में लगातार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ पुरस्कार हासिल किया था. उन्होंने अभी तक भारत के लिए 11 टेस्ट और नौ वनडे खेले हैं.

वो पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले छह 50 ओवर के मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं. वो भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं. 

बनेंगे तीसरे भारतीय क्रिकेटर 

शुभमन गिल काउंटी क्रिकेट में ग्लेमोर्गन टीम की जर्सी पहनने वाले तीसरे भारतीय होंगे. उनसे पहले पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री (1987-1991) और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (2005) इस टीम के लिए खेल चुके हैं. शुभमन गिल बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. काउंटी क्रिकेट खेलकर वह अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगे. 

जिम्बाब्वे दौरे पर दिखाया दम 

शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे दौरे पर बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया. वह टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं. गिल ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में लगातार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ पुरस्कार हासिल किया था. उन्होंने अभी तक भारत के लिए 11 टेस्ट और नौ वनडे खेले हैं. गिल की क्लासिक बैटिंग के सभी दीवाने हैं. वह पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले छह 50 ओवर के मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं. 

ये भारतीय खिलाड़ी भी खेल रहे काउंटी क्रिकेट 

चेतेश्वर पुजारा के अलावा कई अन्य भारतीय क्रिकेटर इस समय ब्रिटेन में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. मौजूदा सत्र में पुजारा (ससेक्स), कृणाल पंड्या (चोटिल, वारविकशर), मोहम्मद सिराज (वारविकशर), नवदीप सैन (केंट), उमेश यादव (मिडिलसेक्स), वाशिंगटन सुंदर (चोटिल, लंकाशर) सभी प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं. 

टेस्ट टीम का हैं अहम हिस्सा 

शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं. उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को ढेरों मैच जिताए हैं. ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के अनुसार गिल वीजा मंजूरी मिलने के अनुसार ही ग्लेमोर्गन के लिए बचे हुए काउंटी सत्र में खेलेंगे. ग्लेमोर्गन इंग्लिश काउंटी के डिवीजन दो में खेलता है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.