आज की ताजा खबर झारखंड राज्य

ईडी की 15 घंटे की छापेमारी के बाद प्रेम प्रकाश गिरफ्तार, घर की तिजौरी में मिले थे दो AK-47 रायफल्स

अवैध खनन घोटाला में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को ED की छापेमारी में प्रेम प्रकाश के घर की तिजोरी में मिले थे दो AK-47 रायफल्स, उसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

सत्ता के गलियारे में पकड़ रखने वाले प्रेम प्रकाश को ED ने कल (बुधवार) देर रात अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले उसके रांची वाले घर के अलावा अलग-अलग 11 से अधिक ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की गई। ये छापेमारी देर रात तक चली। हरमू स्थित उसके घर की तिजौरी से एजेंसी ने दो AK- 47 राइफल मिली थी। साथ ही 60 गोलियां भी बरामद की गई थी।

ED ने इससे पहले भी पूछताछ के लिए उसे उठाया था और फिर छोड़ दिया था। सत्ता के गलियारे में पीपी के नाम से फेमस प्रेम प्रकाश कई नौकरशाह से नजदीकी संबंध बताए जाते हैं जिसके बल पर वह काफी सक्रिय रहता था। इतना ही नहीं, राज्य में हुई अवैध माइनिंग के तार भी उससे जुड़े माने जाते हैं। ईडी सूत्रों की मानें तो उसके कनेक्शन का राज सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्र से पूछताछ के दौरान खुला था।

बता दें कि झारखंड के खनन घोटाले में बुधवार को 16 ठिकानों पर ED ने छापा मारा था। इसमें प्रेम के 11 ठिकानों पर रेड मारी गई थी। रांची के अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार का दावा है कि प्रेम प्रकाश के घर से मिली 2 AK-47 और कारतूस जिला पुलिस के जवानों के हैं। बुधवार देर शाम दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

प्रेम प्रकाश के 11 ठिकानों पर रेड

प्रेम प्रकाश के पुराने दफ्तर में भी छानबीन की गई। यह ऑफिस पिछले कुछ दिनों से बंद है। प्रेम प्रकाश के 11 ठिकानों पर रेड हुई। झारखंड की राजनीति में प्रेम प्रकाश की मजबूत पैठ मानी जाती है। इससे पहले भी ED ने प्रेम को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, कुछ घंटे सवाल करने के बाद ED ने उसे छोड़ दिया था।

प्रेम प्रकाश के कई करीबी CA के घर पर भी छापेमारी

इस कार्रवाई के बारे में स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी गई। ED रांची में CA एमके झा, यस एंड कंपनी की चार्टर्ड अकाउंटेंट अनीता कुमारी के घर भी कागजात खंगाले। लालपुर के जतिन चंद्रा रोड स्थित सिंह अपार्टमेंट में अनीता कुमारी का 1-A नंबर में फ्लैट है, इसमें भी छापेमारी की गई। एक टीम ने प्रेम प्रकाश के सासाराम स्थित घर पर भी तलाशी ली है।

अंडा सप्लाई करने वाले से पावर ब्रोकर बना प्रेम प्रकाश

कभी मिड डे मील में अंडा सप्लाई का काम करने वाला प्रेम प्रकाश 8 साल में झारखंड की सत्ता का पावर ब्रोकर बन गया। IAS-IPS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर कई ठेकों को मैनेज करने में प्रेम प्रकाश का बड़ा रोल रहा है।

8 साल पहले 2015-16 में राज्य सरकार द्वारा रेडी टु ईट फूड की व्यवस्था की गई। इसी मिड डे मील में अंडे की सप्लाई का काम प्रेम प्रकाश को मिला था। इसके रास्ते ये धीरे-धीरे अपनी पैठ बनाता चला गया। बरियातू थाने के पीछे एक अपार्टमेंट के पेंट हाउस में आयोजित उसकी पार्टी में सत्ता से जुड़े तमाम नेता, अधिकारी शामिल होते थे।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.