शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘कैसे हुआ’ गुनगुनाती नजर आईं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी भावुक हो गए और एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांधने लगे।

बिग बॉस फेम शहनाज कौर गिल को पंजाब की कटरीना के नाम से पॉपुलर हैं। फिलहाल शहनाज इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के बीच बने रहने के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इस बीच शहनाज का एक वीडियो सामने आया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शहनाज न केवल एक अच्छी अभिनेत्री बल्कि वह एक बहुत अच्छी सिंगर भी हैं।
एक्ट्रेस एक बार फिर यह साबित कर दी है कि वह सिंगिंग में भी टॉप पर हैं। इस वीडियो में शहनाज कबीर सिंह का पॉपुलर गाना ‘क्या हाल हो गया है मेरा’ गा रही हैं। वीडियो में शहनाज साइकलिंग शॉर्ट्स के साथ टी-शर्ट पहने और सिंपल बन में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। शहनाज की आवाज सुनकर आप इस वीडियो को देखने के लिए खुद को रोक नहीं पाएंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल सलमान खान की आगामी फिल्म कभी ईद कभी दीवाली के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में वह पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू और आयुष शर्मा जैसे स्टार्स के साथ दिखाई देंगी। बिग बॉस 13 के बाद शहनाज कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। वह दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘होंसला रख’ में भी नजर आई थीं।