दिशा पटानी, हेलो मैगज़ीन के लिए अपने नवीनतम कवर शूट में, आधुनिक समय की राजकुमारी की तरह दिख रही हैं। डिजाइनर एथनिक परिधान में सजी, अभिनेत्री ड्रॉप-डेड गॉर्जियस लग रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक ऐसी अदाकारा हैं, जो अपने बोल्ड लुक्स से हमेशा ही फैंस का हाल बेहाल कर देती हैं। हसीना को इस तरह के आउटफिट्स पहनना पसंद है, जिसमें वह अपनी फिगर को फ्लॉन्ट कर सकें। वैसे भी अदाकारा अपनी फिट बॉडी के लिए जानी जाती हैं। शायद ही कोई दिन होता है, जिस दिन यह बाला अपने जिम वर्कआउट को मिस कर देती हो। जहां हसीना वेस्टर्न सिल्हूट्स में अपने सेक्सी लुक्स से कहर बरपाती दिखाई देती है, वहीं इंडियन लुक में भी वह कम कातिलाना नहीं लगती हैं। हाल ही में उन्होंने एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया है, जिसमें वह बेहद ही गॉर्जियस लग रही हैं।

दिशा पाटनी ने हेलो मैग्जीन के लिए दिलकश फोटोशूट कराया है, जिसमें वह फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। हसीना के इस लुक की बात करें, तो वह क्लासिक लहंगा पहना हुए दिख रही हैं। ऑफ वाइट शेड के इस आउटफिट में उनकी चोली कॉरसेट स्टाइल में थी, जिस पर इंट्रीकेट एंब्रॉइडरी का काम किया गया था। क्रॉप चोली पर रेश्मी धागों की कढ़ाई के साथ, पर्ल्स और सीक्वेंस को ऐड किया गया था।
आगे बता दें कि नेशनल क्रश दिशा की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, इसलिए सिर्फ 2 घंटे पहले आए उनके पोस्ट पर अब तक करीबन 5 लाख लाइक्स आ चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर भी उनके इस लुक्स पर फिदा हो चुके हैं और कमेंट में हार्ट शेप इमोजी भेज रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री दिशा पाटनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आई थीं। ये फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, इस फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।