सचिन तेंदुलकर एशिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बाद रोहित शर्मा का नाम इस सूची में दूसरे नंबर पर है। इस बार रोहित के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में पहली बार की गई थी और भारत ने इस टूर्नामेंट के पहले सीजन का खिताब जीता था। इसके बाद से लेकर अब तक टीम इंडिया ने कुल 7 बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है और पिछले सीजन की चैंपियन भी भारतीय क्रिकेट टीम ही है। एक बार फिर से इस टूर्नामेंट के 15वें सीजन आयोजन यूएई में 27 अगस्त से किया जाएगा खिताबी जीत के लिए कुल 6 टीमें अपना जोर लगाएंगी। एशियाई क्रिकेट में किस टीम में सबसे ज्यादा जोर है वो इस टूर्नामेंट के जरिए एक बार फिर से 11 सिंतबर को तय हो जाएगा जिस दिन फाइनल मैच खेला जाएगा।
एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। सचिन ने 51.1 के औसत से 971 रन बनाए हैं। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। रोहित ने 26 पारियों में 42.04 के औसत से 883 रन बनाए हैं। रोहित के बाद विराट कोहली का नंबर आता है, जिन्होंने 14 पारियों में 63.83 के औसत से 766 रन बना चुके हैं। ये दोनों बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में अपने एक हजार रन पूरे कर सकते हैं।
हित के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 21 पारियों में 971 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा अगर 25 रन बना लेते हैं तो वो सचिन को पीछे छोड़कर एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे। रोहित ने एशिया कप में 26 पारियों में 883 रन बनाए हैं। 117 रन बनाने पर वो एशिया कप में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लेंगे।
एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
बल्लेबाज | रन | औसत |
---|---|---|
सचिन तेंदुलकर | 971 | 51.1 |
रोहित शर्मा | 883 | 42.04 |
विराट कोहली | 766 | 63.83 |
महेंद्र सिंह धोनी | 690 | 69 |
शिखर धवन | 613 | 51.08 |
एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सचिन और धोनी संन्यास ले चुके हैं, लेकिन विराट, रोहित और धवन अभी भी भारत के लिए खेल रहे हैं। हालांकि, इस बार एशिया कप वनडे की बजाय टी20 फॉर्मेट में हो रहा है और शिखर धवन भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।