रश्मिका मंदाना और कार्तिक आर्यन को मुंबई में एक साथ देखा गया क्योंकि उन्होंने जेटी की सवारी की। किसी को आश्चर्य होता है कि उनकी मुलाकात किस बारे में थी।

रश्मिका मंदाना का साउथ सिनेमा में बड़ा नाम हैं। वो फिल्म ‘पुष्पा’ से रातों-रात स्टार बन गई। हाल ही में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया और अब एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के साथ नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में आप देख सकते है कि, रश्मिका और कार्तिक एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों का अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। एक तरफ जहां रश्मिका टॉप और जींस में नजर आ रही हैं तो दूसरी तरफ कार्तिक भी ब्लैक लुक में काफी स्मार्ट लग रहे हैं। वहीं रश्मिका ने कैप भी लगा रखी हैं। इतना ही नहीं आप देख सकते हैं कि कार्तिक-रश्मिका को संभालते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों को साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं।
वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो, रश्मिका साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है। वो ‘पुष्पा-2’ में नजर आएंगी जिसका ऐलान हो गया है। इसी के साथ वो बॉलीवुड में भी डेब्यू भी कर रही हैं। वहीं कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया रिलीज हुई हुई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और अब फैंस दोनों को एक साथ देखना का पर्दे पर इंतजार कर रहे हैं।