“हैप्पी बर्थडे डैड,” प्रियंका चोपड़ा ने लिखा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आजकल लाइम लाइट में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपने पिता संग नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीर इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रही है।
तस्वीर में अपने पिता के साथ खेल रही प्रियंका बेहद प्यारी लग रही हैं। एक्ट्रेस की स्माइल पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। जैसा की फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस स्वेटर और कैप लगा कर अपने पिता संग खेल रही है। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की बचपन की तस्वीर हर तरफ छाई है। एक्ट्रेस इस फोटो में बेहद क्यूट लग रही हैं।
दरअसल एक्ट्रेस ने अपने पिता के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए थ्रोबैक फोटो साझा की। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे डैड, हम आपको हर दिन मिस करते हैं।’ प्रियंका की यह तस्वीर उनके पिता के साथ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। एक्ट्रेस की क्यूटनेस पर फैंस फिदा है।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ कटरीना कैफ,आलिया भट्ट भी दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी बीजी हैं।