भाजपा नेता सोनाली फोगाट की 22 अगस्त को गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी. सोनाली के भाई रिंकू का कहना है कि उनकी सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है.

मशहूर टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता रहीं सोनाली फोगाट की गोवा में दिल का दौरा पड़ने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. सोनाली की इस तरह से अचानक मौत पर तमाम प्रश्न उठ रहे हैं. अब उनके भाई रिंकू फोगाट ने भी अपनी बहन की मौत पर प्रश्नचिन्ह लगाए हैं. उन्होंने सोनाली की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है और कहा है कि उनके पर्सनल असिस्टेंट सहित दो लोगों पर उन्हें शक है.
सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ने अपनी बहन की कथित हत्या के मामले की जांच सीबीआई से करवाए जाने की मांग की. उन्होंने बताया कि सोनाली फोगाट की सुनियोजित हत्या के संबंध में उन्होंने गोवा के अंजुना पुलिस थाने में लिखित शिकायत भी दी है.
रिंकू का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को गोवा में किए गए पोस्टमार्टम पर भरोसा नहीं है. उन्होंने सोनाली फोगाट के शव का दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में फिर से पोस्ट मार्टम किए जाने की मांग की.
सोनाली के भाई इस पूरे मामले में गोपाल कांडा का भी नाम लिया है. उन्होंने सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की मांग की. वतन का कहना है कि सुधीर बार-बार बयान बदल रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस सपोर्ट नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद सोनाली के चेहरे का रंग नीला था.